... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:37 AM IST
Read this in English
अनुवादक: Anoop Singh
मच्छरों के काटने से हम सभी परेशान हैं। कभी-कभी आपने ऐसा पाया होगा कि आप भीड़ में बैठे हुए हैं लेकिन सिर्फ आपके ही हाथ और पैर पर मच्छर काट रहे हैं बाकी आसपास के लोगों को नहीं काट रहे हैं और आप ये सोचने लगते हैं कि आखिर आप में ऐसा क्या है जिससे आपकी तरफ मच्छर ज्यादा आकर्षित हो रहे हैं? आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि हाल ही में वैज्ञानिकों द्वारा किये शोध से यह पता चला कि कुछ लोग मच्छरों के लिए मस्कीटो मैगनेट की तरह काम करते हैं और मच्छर इन ख़ास लोगों को ज्यादा काटते हैं। यहाँ आप ही को मच्छर क्यों काटते हैं इसके कुछ मुख्य कारण बताये जा रहे हैं। पढ़ें: मच्छरों से हैं परेशान? घर के अंदर रखें ये 6 पौधें और पाएं राहत
'ओ' ब्लड ग्रुप वालों को ज्यादा मच्छर कटते हैं: साल 2004 में जर्नल ऑफ़ मेडिकल एंटोमोलोजी में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, जिन लोगों का ब्लड ग्रुप ‘ओ’ होता है उन पर अन्य ब्लड ग्रुप वाले लोगों की तुलना में मच्छर ज्यादा आकर्षित होते हैं। इस शोध के अनुसार ‘ओ’ ब्लड ग्रुप वाले लोगों पर सबसे ज्यादा फिर ‘ए’ ब्लड ग्रुप वाले उसके बाद ‘बी’ ब्लड ग्रुप वाले लोगों पर मच्छरों का कहर सबसे ज्यादा होता है। ‘एबी’ ब्लड ग्रुप वाले लोगों को सबसे कम मच्छर काटते हैं।
गर्भवती महिलाओं को ज्यादा मच्छर काटते हैं: बच्चों और बूढों की तुलना में गर्भवती महिलाओं को ज्यादा मच्छर काटते हैं। साल 2004 में एनल्स ऑफ़ ट्रॉपिकल मेडिसिन एंड पैरासिटोलोजी में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, गर्भवती महिलाओं को सामान्य की तुलना में दोगुने मच्छर काटते हैं। इसका कारण यह बताया गया है कि मच्छर उन पर ज्यादा आकर्षित होते हैं जिनका मेटाबोलिज्म रेट ज्यादा होता है और वे ज्यादा कार्बनडाईऑक्साइड बाहर निकालते हैं और यह हम सभी जानते हैं कि प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं का मेटाबोलिज्म रेट सामान्य की तुलना में ज्यादा हो जाता है। इसीलिए गर्भवती महिलाओं को मच्छर ज्यादा काटते हैं।
आपमें मस्किटो मैगनेट जीन हों: शायद आपको यह पता न हो कि आपको ज्यादा मच्छरों के काटने का कारण आपकी जीन में छिपा है। जर्नल इन्फेक्शन जेनेटिक्स एंड एवोलूशन द्वारा साल 2013 में प्रकाशित एक शोध के अनुसार, ह्यूमन ल्यूकोसाईट एंटीजन (HLA) नामक जीन ही मच्छरों के काटने के लिए ज़िम्मेदार होता है और इन जीन का प्रभाव हमारे शरीर की महक पर पड़ता है जिस कारण से मच्छर ज्यादा आकर्षित होते हैं। इसके अलावा मच्छर कुछ ख़ास जगहों पर जैसे कि सिर, हाथ और पैर पर ही ज्यादा काटते हैं। ‘ऑलफैकेशन इन मस्किटो-होस्ट इंटरेक्शन’ नामक किताब में यह बताया गया है कि डेंगू वाले ऐडीज़ एजिप्टी (Aedes aegypti) नामक मच्छर इंसानों के सिर पर या शरीर के उपरी हिस्सों पर ही काटते हैं।
चित्र स्रोत: shutterstock
संदर्भ: