... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Read this in English
अनुवादक: Anoop Singh
डायबिटीज के मरीजों को हर कोई यही सलाह देता है कि उन्हें क्या खाना चाहिये और क्या नहीं खाना चाहिये लेकिन बहुत कम लोग इस बात पर चर्चा करते हैं कि उन्हें कितना पानी पीना चाहिये, जबकि यह डायबिटीज के मरीजों के लिये जानना बहुत ज़रूरी है की उनके लिये पानी की उचित मात्रा कितनी है। अगर आप मधुमेह से पीड़ित है तो आपको शुगर युक्त फ्रूट जूस या कोला के सेवन से तो पूरी तरह परहेज करना चाहिये क्योंकि ये हेल्दी ड्रिंक्स की केटेगरी में ही नहीं आते हैं। मुंबई स्थित श्रेया डायबिटीज सेंटर के डायबेटोलॉजिस्ट डॉ. प्रदीप गेज़ बताते हैं कि, वास्तव में ऐसे डायबिटीज मरीज जिन्हें किसी भी तरह की कोई और दूसरी बीमारी नहीं है वे जितना चाहे उतना पानी पी सकते हैं। ध्यान रहे की ज्यादा पानी पीने से आपके दूसरे कैलोरी ड्रिंक्स और कोला को पीने की मात्रा में भी काफी कमी आती है, जिससे आपका ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहता है।
हाल ही किये एक शोध से यह बात पता चली कि दूसरे पेय पदार्थ जैसे कि चाय, कॉफ़ी आदि की तुलना में सिर्फ पानी पीने से ही आपके ब्लड शुगर का लेवल काफी हद तक नियंत्रित रहता है। जबकि जो लोग रोजाना आधे लीटर से भी कम पानी पीते हैं उनके ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रण में रखने के लिये बहुत ज्यादा उपचार और देखभाल की ज़रूरत पड़ती है।
कितना पानी पीना चाहिये ?
डायबिटीज के मरीजों को पानी पीते समय इन बातों का ध्यान रखना चाहिये :
डॉ. गेज़ बताते हैं कि, डायबिटीज के मरीज को कितना पानी पीना चाहिये यह उसके व्यक्तिगत ज़रूरतों और उसके अपने स्वास्थ्य पर निर्भर करता है, इसके लिये अपने डॉक्टर से सलाह ले सकते हैं। वैसे आमतौर पर देखा जाये तो पानी पीना हमारे शरीर को हाइड्रेटेड रखने का सबसे आसान तरीका है। पानी की बजाय किसी अन्य कैलोरी और शुगर युक्त पेय पदार्थों से परहेज करें।
चित्र स्रोत: Shutterstock
संदर्भ:
1. 1: Kotlewska J, Jeznach-Steinhagen A, Czerwonogrodzka-Senczyna A. [The relationship between selected fluid intake and the risk of diabetes]. Pol Merkur Lekarski. 2015 Feb;38(224):119-22. Review. Polish. PubMed PMID: 25771523.