... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:33 AM IST
Read this in English
अनुवादक: Anoop Singh
सदियों से कैंडी शुगर या मिश्री को आयुर्वेद में औषधि के रूप में इस्तेमाल होता है। यह कमजोर इम्यून सिस्टम को ठीक करने के साथ ही थकान और स्ट्रेस को दूर करने के लिए जानी जाती है। जबकि भारत में इसका इस्तेमाल कफ़ के कारण हुए गले की खराश को दूर करने के लिये भी किया जाता है। अगर आपको प्रोडक्टिव कफ है ( ऐसा कफ जिसमें बलगम होता है), तो आप मिश्री के इस्तेमाल से इसमें राहत पा सकते हैं। पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल जर्नल में प्रकाशित एक शोध के अनुसार, इसमें ऐसे ज़रूरी पोषक तत्व होते हैं तो बलगम (phlegm) को ख़त्म करके कफ़ से राहत दिलातीं हैं। यह आपके गले और ओरल कैविटी को भी काफी आराम पहुंचाती है।
कफ के लिये इसका इस्तेमाल कैसे करें :
मिश्री, शुगर का ही कच्चा स्वरुप है इसलिए यह इस्तेमाल की जानी वाली शुगर की तुलना में ज्यादा फायदेमंद होती है। दक्षिण भारत के कई इलाकों में गर्मियों के मौसम में मिश्री से तैयार की जाने वाली रेफ्रेशिंग ड्रिंक बनाई जाती है। आप भी एक ग्लास पानी में एक चम्मच मिश्री का पाउडर मिला कर इस ड्रिंक को बना सकते हैं। यह आपके शरीर और दिमाग के लिये बहुत फायदेमंद होती है और आपको तनाव से मुक्त करती हैं। ग्लूकोज से मिलने वाली एनर्जी आपके सेंसेज को काफी आराम देती है।
आइये जानते हैं इससे मिलने वाली कैलोरी काउंट के बारे में:
मिश्री से मिलने वाली कैलोरी : कैंडी शुगर में, वाइट शुगर की तुलना में कम कैलोरी पायी जाती है। हेल्दीफाईमी के अनुसार, एक चम्मच चीनी से आपको 12 कैलोरी मिलती है, जबकि मिश्री के एक चम्मच से सिर्फ 10 कैलोरी ही मिलती है। हालाँकि मिश्री और चीनी के कैलोरी में ज्यादा अंतर नहीं है इसलिये आप इसका उचित मात्रा में ही इस्तेमाल करें। महिलाओं के लिये एक दिन में शुगर से मिलने वाली 100 कैलोरी का ही सेवन करना चाहिये जबकि पुरुषो के लिये यह मात्रा 150 कैलोरी होनी चाहिए।
डायबिटीज के लिये मिश्री, सही या गलत ?
श्रेया डायबिटीज सेंटर मुंबई के डॉक्टर डॉ प्रदीप गेज़ बताते हैं की, अगर आप मधुमेह से पीड़ित हैं तो किसी भी रूप में चीनी की बजाय मिश्री का इस्तेमाल करना सही नहीं है। क्योंकि चीनी और मिश्री दोनों का मूल स्रोत गन्ना ही है। मिश्री पोषक तत्वों के मामले में चीनी से बेहतर हो सकती है लेकिन यह डायबिटीज के मरीजों के लिये सही नहीं है।
चित्र स्रोत : Shutterstock