... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Read this in English
अनुवादक: Anoop Singh
साइनस जैसी बीमारी ने आज के दौर में हर उम्र के लोगों को अपने चपेट में ले लिया है। जो लोग साइनस से पीड़ित होते हैं वे सर्दियां आते ही बहुत परेशान हो जाते हैं। इससे बचने के लिये फिर लोग हर तरह के बचाव करने लगते हैं और खुद को घरों में कैद कर लेते हैं। हम यहाँ इस बीमारी से बचने का एक घरेलु उपाय बता रहे हैं जिससे आप बहुत जल्द ही इस बीमारी से राहत पा सकते हैं। इसके लिये ज़रूरी है कि आप ताजे अनानास खायें। इस फल में ब्रोमलेन(Bromelain) नामक एंजाइम होते हैं जो काफी पहले से औषधि के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। पढ़ें : साइनस में राहत दिलाए लैवेंडर ऑयल
ज़र्मन रिसर्चर द्वारा किये एक शोध में पाया गया कि ब्रोमेलेन के सेवन से बच्चों में साइनस के लक्षणों में काफी सुधार हुआ। इस शोध में ज़र्मनी के 19 जगहों के करीब 116 लड़कों को शामिल किया गया जो साइनस से पीड़ित थे, और उन्हें ताजे अनानास खिलाया गया। डाक्टरों ने पाया की 11 साल से कम उम्र वाले बच्चो में 9 दिन के अन्दर ही तेजी से सुधार हुआ। विवो (Vivo) में प्रकाशित एक शोध के अनुसार, इन मरीजों में से किसी में भी ब्रोमेलेन के कोई साइड इफ़ेक्ट नहीं पाए गये सिवाय एक 10 वर्षीय बच्चे के जिसे पाइनएप्पल से एलर्जी थी। यह शोध लेप्ज़िग यूनिवर्सिटी के रिसर्चर द्वारा 2005 मेंकी गयी थी जिसके बाद से ज़र्मनी में बच्चों के साइनस के इलाज में पाइनएप्पल एंजाइम का व्यापक रूप में इस्तेमाल किया जाने लगा।
हालांकि वैसे तो अनानास हर तरह से हमारे स्वास्थ्य के लिये फायदेमंद हैं फिर भी साइनस के इलाज के लिये खासतौर पर इसे खाने से पहले एक बार डॉक्टर की सलाह ज़रूर ले लें। उस शोध में यह भी कहा गया है कि लगातार 9 दिनों से ज्यादा अनानास का सेवन नहीं करना चाहिये। एक बार में ही बहुत अधिक मात्रा में अनानास खाने की कोशिश न करें इससे आपके पेट में दर्द भी हो सकता है।
चित्र स्रोत: Shutterstock
संदर्भ:
[1] In Vivo. 2005 Mar-Apr;19(2):417-21. Therapeutic use, efficiency and safety of the proteolytic pineapple enzyme Bromelain-POS in children with acute sinusitis in Germany. Braun JM(1), Schneider B, Beuth HJ.