hamburger icon
A
Read in English

लीवर को स्वस्थ रखने के लिये मुलेठी की चाय पियें

Detoxifying क्षमता होने के कारण Licorice tea आपके लीवर के लिये बहुत फायदेमंद है।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:29 AM IST

Read this in English

अनुवादक: Anoop Singh

रोजाना सुबह की अदरक या ग्रीन टी पीने की आदत छोड़िये और इस नयी हेल्दी मुलेठी की चाय (Licorice Tea) को अपनी डाइट में शामिल करिये। डिटाक्सफाइंग(Detoxifying) गुणों से भरपूर यह चाय आपके लीवर के स्वास्थ्य के लिये बहुत फायदेमंद होता है। लीवर आपके खून में से नुकसानदायक टॉक्सिन को अलग करने एवं खून को शुद्ध करने के अलावा भी कई महत्वपूर्ण काम करने वाला अंग है। इसलिए इसके स्वास्थ्य का ख़ास ख़याल रखना बहुत ज़रूरी है। इसलिए लीवर से जुड़ी बीमारियों से बचने के लिये मुलेठी की चाय का सेवन आपके लिए बहुत फायदेमंद हो सकती है। पढ़ें : लीवर को स्वस्थ रखने के लिए 6 असरदार घरेलू उपचार

यह कैसे मदद करती है:

चायनीज और आयुर्वेदिक चिकित्सा में काफी समय पहले से ही लीवर से जुड़ी बीमारियों जैसे कि पीलिया, के इलाज  में मुलेठी का इस्तेमाल होता आया है। मुलेठी में पाये जाने वाले एंटी-ओक्सिडेंट लीवर को फ्री रेडिकल्स के नुकसानदायक प्रभाव से बचाने में मदद करते हैं। यह इंटरफेरॉन (Interferon) के बनने में भी मदद करती है जो कि एक प्रकार की इम्यून कोशिका होती है जो लीवर को बैक्टीरिया से बचाती है। मुलेठी एक एंटी-इंफ्लेमेटरी और डिटाक्सिफिकैशन यौगिक होने के साथ ही एक  शक्तिशाली एंटीहेपेटोटॉक्सिक (Antihepatotoxic) की तरह काम करती है। इंटरनेशनल जर्नल ऑफ़ मॉलिक्यूलर साइंसेज में प्रकाशित एक शोध के अनुसार,पानी में घुली हुई मुलेठी कार्बन टेट्राक्लोराइड से उत्पन्न टॉक्सिक के खिलाफ काफी असरदार है। इसके अलावा यह डाईक्लोफेनक (Diclofenac ) से उत्पन्न टॉक्सिक और लीवर डैमेज से भी बचाती है।

कैसे इस्तेमाल करें :  

मुलेठी की चाय को घर में बनाना बहुत आसान है। एक चुटकी मुलेठी के पाउडर को उबलते हुए पानी में डालें उसमे थोड़ी सी चायपत्ती डालें। 10 मिनट तक उबालें और छान लें। इसे सुबह गरमागरम ही पियें। ज्यादा अच्छे परिणाम के लिये इस हर्बल चाय को सप्ताह में एक बार ज़रूर पियें।

चित्र स्रोत: Shutterstock

संदर्भ: 

1. Thyagarajan SP, Jayaram S, Gopalakrishnan V, Hari R, Jeyakumar P, Sripathi MS. Herbal medicines for liver diseases in India. J Gastroenterol Hepatol. 2002 Dec;17 Suppl 3:S370-6. Review. PubMed PMID: 12472966.

2. Huo HZ, Wang B, Liang YK, Bao YY, Gu Y. Hepatoprotective and Antioxidant Effects of Licorice Extract against CCl4-Induced Oxidative Damage in Rats.International Journal of Molecular Sciences. 2011;12(10):6529-6543. doi:10.3390/ijms12106529.