hamburger icon
A
Read in English

अदरक की चाय से इस तरह करें ब्लड प्रेशर कंट्रोल

अगर आप भी High Blood pressure के शिकार हैं तो इससे राहत पाने के लिये अपनी डाइट में अदरक को शामिल करें।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:22 AM IST

Read this in English

अनुवादक : Anoop Singh

आजकल की भागदौड़ भरी जीवनशैली में हाइपरटेंशन एक आम बीमारी हो गयी है।कभी भी जंक फ़ूड खा लेने की आदत और शुगर से भरपूर पेय पदार्थों के सेवन, ये सब मिलकर आपके ब्लड प्रेशर को और बढ़ा देते हैं। हालांकि कुछ दवाइयों से आप अपने ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रख सकते हैं लेकिन कुछ ऐसे घरेलु उपचार भी हैं जो आपके इस बीमारी से आराम पहुँचा सकते हैं। अदरक ऐसे ही गुणों से भरपूर है, यह हर घर में इस्तेमाल होने वाली चीज है और यह कहीं भी आसानी से मिल जाती है। यह रक्त नलिकाओं के आस-पास की मांसपेशियों को आराम पहुंचाती है जिससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ जाता है और रक्तचाप(Blood Pressure) कम हो जाता है। पढ़ें : हाई ब्लड-प्रेशर को कंट्रोल में लाती हैं ये 5 सब्ज़ियां

अदरक के इतने फायदे होने के कारण आपको इसे अपनी रोजाना की डाइट में ज़रूर शामिल करना चाहिये। सबसे सही तरीका है कि आप रोजाना अदरक की चाय बनाकर पियें पढ़ें :हेल्दी रेसिपी: अदरक काली मिर्च की चायया इसे अपनी किसी भी डिश में मसाले की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं, स्वाद बढ़ाने के साथ ही यह आपके ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखेगी और ह्रदय रोगों से भी बचाने में मदद करेगी। हाई ब्लड प्रेशर एक गंभीर बीमारी है क्योंकि इसके कोई ख़ास लक्षण नहीं होते और आसानी से इसका पता भी नहीं चल पाता है। हालांकि कुछ लक्षण जैसे कि अक्सर सिरदर्द होना, साँसों में दिक्कत,नाक से खून बहना और विज़न से जुड़ी परेशानियां यह दर्शाती हैं कि आप हाई ब्लड प्रेशर के शिकार हैं फिर भी आपको एक बार डॉक्टर से चेकअप ज़रूर करवा लेना चाहिये जिससे यह निश्चित हो जाए कि आपको यह बीमारी है या नहीं।

इस बात का ध्यान रखें कि अदरक का सेवन, ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने का सिर्फ एक घरेलु उपचार है, यह दवाइयों का विकल्प नहीं है। इसलिए आपको यह सलाह दी जाती है कि ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिये सिर्फ इस घरेलु उपचार पर ही निर्भर ना रहें बल्कि डॉक्टर की सलाह भी ज़रूर लें।

चित्र स्रोत : Shutterstock

संदर्भ : Ghayur MN, Gilani AH. Ginger lowers blood pressure through blockade of voltage-dependent calcium channels. J Cardiovasc Pharmacol. 2005 Jan;45(1):74-80. PubMed PMID: 15613983.