hamburger icon
A
Read in English

जानिये आपको स्वस्थ रखने और प्यार को पाने में कैसे मदद करते हैं रत्न

क्या आप जानते हैं कि कुछ रत्न ऐसे भी होते हैं जो आपको ख़ास बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:37 AM IST

Read this in English

अनुवादक: Anoop Singh

रत्नों का हमारे जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है, अलग अलग रत्नों में अलग तरह की उर्जा होती है और वे नौ ग्रहों से किसी न किसी रूप में जुड़े हुए रहते हैं। ये ग्रह हमारे कामों पर भी असर डालते हैं। यह प्रत्येक व्यक्ति के अपने राशिफल पर भी निर्भर करता है कि उसे कौन से रत्न से कितनी उर्जा मिलती है। किसी की भी जन्म पत्रिका का सही विश्लेषण करके उससे संबंधित ग्रहों का पता लगाया जा सकता है और यह भी पता चल जाता है कि उसके संपूर्ण विकास में कौन से ग्रह सहायक हैं। हमने इस बारे में रत्न ज्योतिष विशेषज्ञ अभिजिता कुलश्रेष्ठ से विस्तार से बात की। आइये जानते हैं कि रत्न आपके जीवन के विभिन्न आयामों को कैसे प्रभावित करते हैं।

स्वास्थ्य के लिये : ज़िन्दगी को बेहतर तरीके से जीने के लिये अच्छे स्वास्थ्य का होना बहुत ज़रूरी है इसीलिए राशिफल में स्वास्थ्य को सबसे ज़रूरी स्थान दिया गया है। शक्ति प्रदान करने वाले रत्न को पहनने से ये आपके  शरीर की रक्षा करते हैं और स्वास्थ्य को बेहतर बनाये रखते हैं। उदाहरण के तौर पर अगर किसी की राशि कर्क है जो कि चंद्रमा से नियंत्रित होता है तो ऐसे लोगों को शारीरिक क्षमता बनाये रखने और उसके पोषण के लिए मोती पहनना चाहिये। हालांकि रत्नों को पहनने से पहले कुछ ख़ास नियमों का ध्यान ज़रूर रखना चाहिये।

इनके अलावा कुछ रत्न ऐसे भी होते हैं जो आपको किसी ख़ास तरह की बीमारियों से बचाते हैं, जैसे कि मैलकाइट (Malachite) नामक रत्न को पहनने से किडनी की पथरी से राहत मिलता है। इसी तरह ब्लडस्टोन को पहनने से आपका ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है। जहां ऐमिथिस्ट (Amethyst) नामक रत्न शराब पीने की बुरी लत को छुड़ाने में मदद करती है वहीँ नेचुरल जैड (Jade) जैसे रत्न ह्रदय रोगों से आपकी रक्षा करते हैं और आपके दिल को स्वस्थ रखते हैं। इसी तरह कई अन्य रत्न हैं जो आपके सम्पूर्ण स्वास्थ्य के लिये बहुत ज़रूरी हैं। पढ़ें: माइग्रेन में आराम पहुंचाए ये रत्न थैरेपी

प्यार, रोमांस और शादी के लिये: शादियों और रत्नों के आपसी रिश्ते के बारे मेंभी कई पुरानी किताबों में लिखा है। आमतौर पर लड़की का राशिफल काफी हद तक जुपिटर द्वारा नियंत्रित होता है और इस गृह की खराब दशा होने से शादियों में काफी देर होने लगती है या कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। ऐसा माना जाता है कि पीले रंग का पुखराज पहनने से विवाहित जीवन में शांति बनी रहती है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, प्राकृतिक पीला नीलम बृहस्पति गृह का रत्न है और यह काफी प्रभावशाली होता है।

जो लोग अभी कुंवारे हैं और जल्दी से शादी करना चाहते हैं उनके लिए पीला पुखराज सबसे उपयुक्त है। दूसरी तरफ पुरुषों की शादी के लिये शुक्र ग्रह को ज़िम्मेदार माना जाता है। अगर शुक्र की दशा ख़राब है तो इसके परिणामस्वरूप आपकी शादी होने में कई तरह की मुश्किलें आ सकती हैं। शुक्र की दशा को मजबूत करने के लिये सही वजन का हीरा या सफ़ेद नीलम पहनना चाहिये।

(अभिजिता कुलश्रेष्ठ बैंगलोर स्थित ज्योतिष वेब पोर्टल www।gemstoneuniverse।com की डायरेक्टर हैं। वे जीआईए और पीजीए द्वारा प्रमाणित रत्न विशेषज्ञ हैं।)

चित्र स्रोत: Shutterstock