Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

जानिये कैसे कैंसर से बचाता है खाने में मौजूद फाइबर

डाइट में फाइबर को शामिल करना, आपको कैंसर के अलावा और भी कई बीमारियों से बचाता है।

जानिये कैसे कैंसर से बचाता है खाने में मौजूद फाइबर

Written by Editorial Team |Updated : January 5, 2017 8:32 AM IST

Read this in English

अनुवादक: Anoop Singh

अभी तक आपने फाइबर खाने से होने वाले ढेरों फायदों के बारे में सुना होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं फाइबर का सेवन आपको कोलोन कैंसर से भी बचाता है? सालों तक किये गये शोध में यह बात सामने आई है कि डायट में फाइबर की मात्रा बढ़ाने से यह कोलोरेक्टल कैंसर के खतरे को कम करता है। शोध में यह बात भी बताई गयी कि हाई फाइबर वाली चीजों को खाने से ओवेरियन, गैस्ट्रोइंटेसटाइनल और ब्रेस्ट कैंसर के होने का खतरा भी कम हो जाता है।

Also Read

More News

कैंसर एक गंभीर बीमारी है और अगर इसका सही समय पर इलाज न किया जाये तो मरीज की जान भी जा सकती है। हालाँकि इसके होने के पीछे कई कारण होते हैं फिर भी सही तरीके से खान-पान और अपने शरीर की सही देखभाल से काफी हद तक इससे बचा जा सकता है। आइये जानते हैं कि हाई फाइबर युक्त खाना कैसे हमें कैंसर जैसी बीमारी से बचाता है।

  • फाइबर, कोलोन में एंटीऑक्सीडेंट भेजने में मदद करती है जिससे यह फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाती है। ये फ्री रेडिकल्स कैंसर को और ज्यादा बढ़ावा देते हैं।
  • अघुलनशील फाइबर आपके मल को और ज्यादा मुलायम बनाते हैं जिससे आपको मल त्याग करते समय आसानी रहती है। इस कारण से प्रभावशाली टोक्सिस भी ज्यादा समय तक कोलोन के संपर्क में नहीं रह पाते हैं।

  • भारी मल(Bulky stool) में पानी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। पानी की अधिक मात्रा कैंसरकारी तत्वों के असर को कम कर देते हैं जिससे कैंसर होने का खतरा भी कम हो जाता है।

  • डायट में अधिक फाइबर के सेवन से कोलोन में अच्छे बैक्टीरिया की मात्रा बढ़ने लगती है और नुकसान पहुँचाने वाले बैक्टीरिया कम हो जाते हैं।

चित्र स्रोत : Shutterstock

संदर्भ: 

Can Fiber Help Protect Against Cancer? – WebMD

Jacobs LR – Relationship between dietary fiber and cancer: metabolic, physiologic, and cellular mechanisms.

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source


About the Author

... Read More