... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Read this in English
अनुवादक: Anoop Singh
डायबिटीज़ के मरीज अपनी डाइट को लेकर बहुत सचेत रहते हैं और कुछ भी खाने से पहले कई बार उससे होने वाले फायदों और नुकसान के बारे में सोचते हैं। ऐसे कई फल और सब्जियां होती हैं जो डायबिटीज़ के मरीजों के लिये फायदेमंद होती हैं जैसे कि शिमला मिर्च। यह न सिर्फ आपके शरीर के ब्लड ग्लूकोज लेवल को नियंत्रित रखने में मदद करती है बल्कि अन्य कई बीमारियों के खतरे से भी बचाती है। आइये जानते हैं इसके फायदों के बारे में।
कार्बोहाइड्रेट और वसा के पाचन को धीमा करना : शिमला मिर्च में मौजूद एंथोसायनिंस (Anthocyanins ), पाचन से जुड़े दो मुख्य एंजाइम अल्फा-ग्लूकोसिडेज(alpha-glucosidase) और लिपेज की कार्यक्षमता को कम कर देता है। अल्फा-ग्लुकोसिडेज एंजाइम कार्बोहाइड्रेट को विघटित करके ग्लूकोज़ में बदल देता है वहीँ पैनक्रेटिक लिपेज शरीर के वसा को फैटी एसिड में बदल देते हैं। इसलिए जब कार्बोहाइड्रेट और वसा धीमी गति से डाइजेस्ट होंगे तो ब्लड शुगर की सघनता भी कम हो जायेगी। जिससे आपको हाइपरग्लायसेमिया होने का खतरा कम हो जाता है।
शक्तिशाली एंटी-ओक्सिडेंट : ब्लड ग्लूकोज लेवल और हाइपर लिपिडेमिया में बढ़ोतरी के कारण, ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस होने की संभावना बढ़ जाती है। शिमला मिर्च में अधिक मात्रा में सायटोकेमिकल्स होते हैं जो कि शक्तिशाली एंटी-ऑक्सिडेंट की तरह काम करते हैं। ये यौगिक हानिकारक फ्री रैडिकल्स को रोकते हैं और डायबिटीज़ से होने वाले कई खतरों को कम करते हैं।
कैलोरी में कमी : अगर आप मोटे हैं और आपके घर में पहले से लोग मधुमेह के शिकार रहे हैं तो आपके डायबिटीज़ होने की संभावना बढ़ जाती है। हालांकि कुछ अध्ययनों से पता चला है कि, शिमला मिर्च के सेवन के साथ ही कुछ वर्कआउट करने से यह आपके वजन को कम करने में मदद करती है और आपके शुगर लेवल को नियंत्रित रखती है। इसमें पाया जाने वाला तत्व कैपसेसिन, फैट बर्निंग की प्रक्रिया में तेजी लाता है जिससे आपका मेटाबॉलिक रेट बढ़ जाता है फलस्वरूप आपका मोटापा भी कम हो जाता है।
ध्यान रखने वाली बातें : जर्नल नेचुरल प्रोडक्ट्स रिसर्च में प्रकाशित एक शोध के अनुसार, हरी शिमला मिर्च की तुलना में पीली शिमला मिर्च डायबिटीज़ के मरीजों के लिये ज्यादा फायदेमंद होती है। कच्ची शिमला मिर्च, पकी हुई शिमला मिर्च की तुलना में ज्यादा फायदेमंद होती है। कच्ची शिमला मिर्च को खाने का सबसे आसान तरीका है कि अपने रोजाना के सलाद में इसे शामिल करें।
चित्र स्रोत: Shutterstock