hamburger icon
A
Read in English

मच्छर काटने के बाद होने वाले इन्फेक्शन से ऐसे बचाता है केला

जानिये केले और केले के छिलके के इस अनोखे गुण के बारे में !

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:33 AM IST

Read this in English

अनुवादक: Anoop Singh

आमतौर पर देखा गया है कि कुछ लोग ऐसे होते हैं जिनके आस पास मच्छर बहुत ज्यादा मंडराते हैं, अगर आप भी उनमें से एक हैं और मच्छरों के काटने के बाद होने वाले जलन और खुजली से परेशान हो जातें हैं। तो हो सकता है आपने भी इस खुजली और जलन से बचने के लिये ढेरों उपाय और उपचार किये हों। वैसे तो नीम के उपयोग से मच्छरों को काफी हद तक दूर भगाया जा सकता है, लेकिन आज कल लोग मोस्किटो क्वाइल और लिक्विड का ज्यादा इस्तेमाल करने लगें हैं, जो कि स्वास्थ्य के लिये हानिकारक है।

आज हम यहाँ बात रहे हैं मच्छरों के काटने के बाद होने वाले जलन और खुजली से बचने के उपायों के बारे में, हालांकि इसके लिये भी कई तरह के घरेलू उपचार प्रचलित हैं लेकिन अगर अब अगली बार आपको या आपके छोटे बच्चे को मच्छर के काटने के बाद जलन हो रही हो, तो केले का उपयोग करें। कैरली आयुर्वेद की डायरेक्टर गीता रमेश बतातीं हैं की, केले का पल्प या केले का छिलका दोनों ही जलन और खुजली में आराम पहुंचाते हैं। फार्माकोलॉजी एंडसायटोकेमिस्ट्री में प्रकाशित एक शोध के अनुसार, केले के छिलके, मच्छरों के काटने के बाद होने वाली जलन के लिये असरदार घरेलू उपचार है।

आप बनाना पल्प या केले के गूदे को सीधे उस हिस्से पर लगा सकते हैं जहाँ मच्छर ने काटा है। यह पल्प उस हिस्से की खुजली और जलन को कम करके आपको आराम पहुंचाती है। केले के छिलकों का उपयोग करने के लिये, पहले उस हिस्से को सैनटाइज करें फिर केले के छिलके को चिकनाई वाली साइड को प्रभावित हिस्से पर 5-10 मिनट के लिये रख दें। हो सके तो छिलके को उस हिस्से में रगड़ें, यह तरीका काफी असरदार है।

चित्र स्रोत: Shutterstock