... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Read this in English.
अनुवादक – Usman Khan
प्रकृति ने पेड़ और पौधों को भी हमारी सेहत की रक्षा के लिए बनाया है। बस हमें इस बारे में जानकारी नहीं होती है कि कौन सा पेड़ व कौन सा पौधा हमें स्वस्थ और निरोग बना सकता है। ऐसा ही एक पेड़ है अशोक का पेड़। अशोक का पेड़ औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसे इस्तेमाल कर हम कई बीमारियों से निजात और राहत पा सकते हैं। ये पेड़ एक जड़ी बूटी है, जिसका इस्तेमाल मुख्य रूप से गर्भाशय (uterine) की समस्याओं से निपटने के लिए किया जाता है। पढ़ें- जानिये कैसे याद्दाश्त तेज करता है ये कमाल का पौधा
स्वास्थ्य लाभ
अशोक का पारंपरिक रूप से एक गर्भाशय टॉनिक (uterine tonic) के रूप में विशेषकर मासिक धर्म (menstruation) के दौरान अत्यधिक रक्तस्राव को कम करने के लिए इस्तेमाल किया जाता रहा है। इसके अलावा इसका उपयोग गर्भाशय में दर्द, रक्त का जमाव (congestion) और पीड़ा में किया जाता है। आयुर्वेद में अशोक का इस्तेमाल महिलाओं में अल्सर (cysts) और फाइब्रॉएड (fibroids) से निपटने के लिए किया जाता है। इस जड़ी बूटी का एक मूत्रवर्धक के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है। इतना ही नहीं इसका उपयोग पेचिश (dysentery) को नियंत्रित करने और बवासीर में खून को रोकने के लिए भी किया जाता है।
इसका इस्तेमाल ऐसे करें
अशोक की जड़ी बूटी तरल और पाउडर के रूप में उपलब्ध होती है। लेकिन ध्यान रहे कि इसका इस्तेमाल करने से पहले चिकित्सक की सलाह ज़रूर लें।
सक्रिय तत्व
अशोक की छाल में टैनिन, ग्लाइकोसाइड, फ्लैवोनॉइड्स, सैपानिन, कैटेकोल, स्टेरोल्स जैसे तत्व होते हैं। इनके अलावा इसमें सोडियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम और पोटेशियम जैसे महत्वपूर्ण खनिज भी शामिल हैं।
साइड इफेक्ट
आमतौर पर अशोक का इस्तेमाल सुरक्षित माना गया है। हालांकि ह्रदय रोग के मरीज़ों और एमेनोहरिया (amenhorrhea) से पीड़ित महिलाओं को इस जड़ी बूटी का उपयोग सावधानी के साथ करना चाहिए।
चित्र स्रोत - Shutterstock
संदर्भ:
1 Verma A, Jana GK, Sen S, Chakraborty R, Sachan S, Mishra A.Pharmacological Evaluation of Saraca indica Leaves for Central Nervous System Depressant Activity in Mice. J. Pharm. Sci. & Res. Vol.2 (6), 2010, 338-343
2 Pradhan P, Joseph L, Gupta V, Chulet R, Arya H, Verma R, Bajpai A.Saraca asoca (Ashoka): A Review.Journal of Chemical and Pharmaceutical Research, 2009, 1 (1):62-71