... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
हर घर में लोग छिपकली, कॉकरोच, मच्छरों या चूहे से होने वाले नुकसान से बहुत ज्यादा परेशान रहते हैं। ये घर की किसी भी ज़रूरी चीज को नुकसान पहुंचा देते हैं, इसलिए इनको घर से दूर भगाना बहुत ज़रूरी होता है। वैसे इनको दूर भगाने के लिए लोग तरह तरह के कीटनाशकों का उपयोग करते हैं। मुंबई स्थित अल्ट्रा पेस्ट कंट्रोल के गौतम किचलू यहाँ ऐसे ही कुछ ख़ास कीटनियंत्रण उपायों के बारे में बता रहे हैं।
ट्रैप : चूहे घर में सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाते हैं इसलिए ज़रूरी है इन्हें घर से तुरंत दूर भगाया जाए। चूहों को कंट्रोल करने के लिए जाल बिछाना सबसे पुराना और प्रचलित तरीका है। चूहेदानी के संपर्क में आते ही चूहा उसमें फंस जाता है और फिर आप इसे पकड़कर घर से दूर कहीं छोड़ आयें। ये चूहों से छुटकारा पाने का सबसे आसान तरीका है।
केमिकल : कीट पतंगों और चूहों को घर से भगाने के लिए केमिकल रिपेलेंट का इस्तेमाल करना बहुत ही सुविधाजनक होता है। इन केमिकल्स से छोटे बड़े दोनों तरह के जानवर भाग जाते हैं। हालांकि इन केमिकल से लगातार हानिकारक टोक्सिन निकलते रहते हैं इसलिए इन्हें बच्चों की पहुँच से दूर रखें और जहाँ भी रखें उस जगह को इस्तेमाल के बाद अच्छे से साफ़ करें।
कीटनाशक : पेस्टिसाइड जहर की तरह काम करते हैं और इसके संपर्क में आते ही कीट तुरंत मर जाते हैं। लेकिन सबसे ज़रूरी है कि आप यह जान लें कि आप इनका इस्तेमाल किस तरह के जानवरों या कीट पतंगों को भगाने के लिए कर रहे हैं। जैसे कि अगर मच्छरों को भगाना है तो आप स्प्रे वाले कीटनाशक उपयोग में लायें वहीँ अगर रेंगने वाले या चूहों को भगाना है तो पाउडर वाले पेस्टिसाइड का प्रयोग करें। कीटनाशक का उपयोग करते समय मास्क ज़रूर लगायें और इस्तेमाल के बाद हाथो को अच्छे से धो लें।
प्वाइजन बेट (Poisoned bait) : इसे चूहों और चींटियों को मारने के लिए प्रमुखता से इस्तेमाल किया जाता है। इसे ऐसे बनाया जाता है जिससे ये जानवर इसे खाने से खुद को रोक नहीं पाते हैं और अंत में जहर के कारण उनकी मौत हो जाती है।
बायोलॉजिकल मेथड : कुछ ऐसे तरीके भी होते हैं जिससे पर्यावरण को बिल्कुल भी नुकसान नहीं होता है। बायोलॉजिकल पेस्ट के कारण किसी ख़ास हिस्से में उपस्थित जानवरों या कीटनाशकों को प्रजनन करने से रोक दिया जाता है जिससे उस हिस्से में उनका विकास बिल्कुल रुक जाता है। जैसे दीमकों को रोकने के लिए अगर आप मिट्टी में नेमोटॉड मिला दें तो इससे वे दोबारा नहीं पनप पाते हैं।
नेचुरल रेप्लेंट : बाज़ार से कीटनाशक या अन्य चीजों को खरीदने की बजाय आप घर ही ऐसी चीजें बना सकते हैं जिससे इन कीट पतंगों और मच्छरों से पूरी तरह छुटकारा पाया जा सकता है। जैसे की मच्छर भगाने वाले पौधों को अपने बगीचे में लगायें जिससे पूरा घर मच्छरों से मुक्त रहता है। कुछ एसेंशियल ऑयल भी ऐसे होते हैं जिनको लगाने से मच्छर आपके आस पास भी नहीं भटकते हैं।
Read this in English
अनुवादक: Anoop Singh
चित्र स्रोत: Shutterstock