... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:43 AM IST
कोरोनरी हृदय रोग (coronary heart disease) भारत में हृदय रोग का एक प्रमुख कारण है। क्या आपको पता है कोरोनरी आर्टरी डिजीज के क्या-क्या इलाज हैं? हार्ट ब्लॉकेज के प्रभावी इलाज के तरीकों के लिए कई रिसर्च भी की गई हैं। इन्ही में से एक इलाज किलेशन थेरेपी (Chelation therapy) भी है। इसका इस्तेमाल हार्ट ब्लॉक को क्लियर करने और हार्ट अटैक या कोरोनरी आर्टरी डिजीज के लिए किया जाता है। मुंबई, स्थित एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में डिपार्टमेंट ऑफ कार्डियोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉक्टर तिलक सुवर्णा आपको बता रहे हैं कि केलेशन थेरेपी क्या होती है और हार्ट डिजीज के इलाज में इसका क्या रोल होता है।
यह थेरेपी कैसे काम करती है?
केलेशन थेरेपी के दौरान मरीज को एथिलीन डाइमाइन टेट्रा एसिटिक एसिड (EDTA) का इंजेक्शन दिया जाता है। यह यौगिक खून में जाता है और शरीर में मौजूद मिनरल्स को बाइंड यानि बांधता है और पेशाब की जरिए बाहर आ जाता है। हार्ट ब्लॉकेज से पीड़ित व्यक्ति की धमनियों में कैल्शियम जमा किया जाता है। इसलिए जब ईडीटीए धमनियों में पहुंचता है, तो वो जमा किए कैल्शियम को बांधता है और खून से मैल साफ करता है।
क्या हार्ट डिजीज के लिए केलेशन थेरेपी सही है?
कई सालों से केलेशन थेरेपी का इस्तेमाल मरकरी के इलाज और पोइजनिंग के लिए किया जाता है। हालांकि हार्ट डिजीज के इलाज में इसका क्या रोल है, यह अभी तक पूरी तरह साबित नहीं हुआ है। ऐसा माना जाता है कि यह सेफ है। वैसे इस थेरेपी को अधिक सुरक्षित बताने के लिए अभी और अध्ययन और क्लिनिकल ट्रायल की जरूरत है। कई अध्ययनों में इसके साइड इफेक्ट्स का भी जिक्र किया गया है। बताया जाता है कि इससे सिरदर्द, मतली और किडनी फेलियर की समस्या हो सकती है।
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ द्वारा प्रायोजित दी ट्रायल टू एस्सेस केलेशन थेरेपी (TACT) में इस थेरेपी के बारे में पॉजिटिव राय नहीं है। अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन ने इस ट्रीटमेंट को मंजूरी दे दी है, इस बारे में कोई सबूत नहीं है। इसके अलावा खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने भी इस थेरेपी को मंजूरी नहीं दी है।
Read this in English
अनुवादक – Usman Khan
चित्र स्रोत - Shutterstock