hamburger icon
A
Read in English

जानिये किन लोगों को है स्ट्रोक होने का खतरा

क्या आप जानते हैं कि लो ब्लड प्रेशर होने पर भी आपको Stroke का खतरा हो सकता है?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:36 AM IST

Read this in English

अनुवादक: Anoop Singh

आमतौर पर हाई ब्लड प्रेशर या हाइपरटेंशन को ही स्ट्रोक के मुख्य कारण के रूप में जाना जाता है। लेकिन कई लोग ऐसा मानते हैं की लो ब्लड प्रेशर से उन्हें कभी स्ट्रोक जैसी समस्या नहीं हो सकती है, जबकि यह गलत है। हाल ही में किये कुछ शोधों में यह बात पता चली कि ब्लड प्रेशर में गिरावट होने से भी आप स्ट्रोक के शिकार हो सकते हैं। हालांकि लो ब्लड प्रेशर के कारण  इस्केमिक स्ट्रोक होने की संभावना काफी कम होती है। इसके अलावा ध्यान देने वाली बात यह है कि लो ब्लड प्रेशर से पीड़ित व्यक्ति का स्ट्रोक के बाद बचना बहुत मुश्किल होता है। जर्नल ऑफ़ हाइपरटेंशन में प्रकाशित एक शोध के अनुसार, स्ट्रोक के समय मरीज का ब्लड प्रेशर बहुत कम होने से उसके बचने की संभावना भी बहुत कम हो जाती है।

इस शोध में ऐसे 532 मरीजों का निरीक्षण किया गया जो एक बार एस्केमिक (ischemic) अटैक से गुजर चुके हैं, साथ ही उनके ब्लड प्रेशर को भी नोट किया गया। इलाज के बाद यह पाया गया कि 100 एमएमएचजी ब्लड प्रेशर वाले मरीजों के मरने की संभावना, 110-121 एमएमएचजी वालों की तुलना में कहीं ज्यादा थी। इस परिणाम तक पहुंचने के लिये लगभग 66 हफ़्तों तक उनका निरीक्षण किया गया था।

हालांकि कुछ अध्ययनों में यह बात भी सामने आई है कि लो ब्लड प्रेशर से उनका सर्वाइवल रेट बढ़ सकता है। जर्नल न्यूरोलॉजी में 2014 में प्रकाशित एक दूसरे शोध में यह बात सामने आई कि, 130/80 एमएमएचजी या इससे कम बीपी वाले मरीजों में स्ट्रोक के होने की सम्भावना कम हो जाती है, खासतौर पर ऐसे मरीज जो पहले ही इस्केमिक स्ट्रोक से गुजर चुके हों।

ये शोध ब्लड प्रेशर, स्ट्रोक और सर्वाइकल रेट के आपसी रिश्ते को आसानी से दर्शाते हैं। ब्लड प्रेशर की बहुत कम मात्रा (100 एमएमएचजी) या बहुत अधिक मात्रा (130 एमएमएचजी से ज्यादा) स्ट्रोक से पीड़ित मरीज के लिये खतरनाक हो सकती है। इसको जानने का सबसे सही तरीका है की आप अपने नजदीकी डॉक्टर की सलाह लें, और ब्लड प्रेशर को नियंत्रण में रखने के लिये डॉक्टर के बताये हुए निर्देशों का पालन करें। ब्लड प्रेशर के बार-बार बदलने से इस्केमिक अटैक होने की सम्भावना बढ़ जाती है।

चित्र स्रोत: Shutterstock

संदर्भ:

[1]1: Wohlfahrt P, Krajcoviechova A, Jozifova M, Mayer O, Vanek J, Filipovsky J,Cifkova R. Low blood pressure during the acute period of ischemic stroke is associated with decreased survival. J Hypertens. 2015 Feb;33(2):339-45. doi:10.1097/HJH.0000000000000414. PubMed PMID: 25380168.

[2]1: Powers WJ, Clarke WR, Grubb RL Jr, Videen TO, Adams HP Jr, Derdeyn CP; COSS Investigators. Lower stroke risk with lower blood pressure in hemodynamic cerebral ischemia. Neurology. 2014 Mar 25;82(12):1027-32. doi: 10.1212/WNL.0000000000000238. Epub 2014 Feb 14. PubMed PMID: 24532276; PubMed Central PMCID: PMC3962994.