आजकल मेट्रो सिटीज में कैब का चलन बहुत ज्यादा है। अधिकतर प्राइवेट जॉब करने वाले ऐसे लोग जिनको रात में ट्रेवल करना होता है वे कैब का ही इस्तेमाल करते हैं। आजकल ओला, उबर और मेरु जैसी कैब कम्पनियां बहुत मशहूर हैं। हालांकि कई लड़के या लड़कियां इनमें ट्रेवल करते समय ज्यादा सावधान नहीं रहते हैं लेकिन किसी तरह की दुर्घटना या किसी मुश्किल से बचने के लिए ज़रूरी है कि आप पहले से तैयार हों। यहाँ खासतौर पर लड़कियों के लिए ऐसे ही कुछ टिप्स बताये जा रहे हैं।
दिन हो या रात जब कभी भी आप अकेले इसमें ट्रेवल कर रही हों तो इसकी पूरी जानकारी अपने परिचितों को ज़रूर दें। जैसे ही आप कैब बुक करते हैं ये कंपनियां सारी जानकारी आपको मेसेज के रूप में भेजती हैं। आप उसी मेसेज को अपने परिचित को फॉरवर्ड कर दें।
अधिकतर कैब कंपनियां अपनी गाड़ियों में जीपीएस ट्रैकर लगाई रहती हैं जिससे आप किस समय कहाँ तक पहुंचे इसकी सारी जानकारी आपको पता चलती रहती है। अगर आप उबर का इस्तेमाल कर रहे हैं तो उसमें इमरजेंसी कांटेक्ट का आप्शन भी होता है जिससे ये सारी जानकारी आपका दोस्त या परिचित भी एक्सेस कर सकता है। आप इसे यात्रा शुरू करते या यात्रा के बीच में कभी भी इनेबल कर सकते हैं।
ओला ने एक नई सर्विस ओला शेयर नाम से शुरू की है जिसमें एक ही तरफ जाने वाले कई लोग एक गाड़ी में जा सकते हैं। ऐसे में जब भी आप अकेले हों तो कहीं जाने से पहले इस सर्विस का लाभ उठायें इससे आपको उस तरफ जाने वाले दूसरे लोग भी मिल जायेंगे।
You may like to read
उसी रास्ते को अपनाएं जिससे आप पूरी तरह परिचित हों और अपने ड्राईवर को समय समय पर यह बताते रहें कि सबसे पास वाला और सेफ रास्ता कौन सा है। अगर आप ऐसे सफ़र पर जा रहे हैं जहाँ का रास्ता आपको पता नहीं तो बीच बीच में दिखने वाले लैंडमार्क का ध्यान रखें और उन्हें नोट करते चलें।
यात्रा के दौरान अपने परिचितों से बाते करते रहें इससे उन्हें इसकी पूरी जानकारी रहती है कि आप कहाँ तक पहुँच चुकी हैं और अभी घर पहुंचने में कितनी और देर है।
जब आप किसी से बाते कर रहीं हों तो उस दौरान फोन पर किसी भी तरह की अपनी पर्सनल डिटेल न दें। एटीएम और बैंक संबंधी किसी भी तरह की जानकारी ड्राईवर के सामने फोन पर न दें। क्योंकि आपका ड्राईवर इसका गलत इस्तेमाल भी कर सकता है।
अपने साथ एक मजबूत छाता ज़रुर रखें। बारिश का मौसम है और आप कभी भी बारिश में फंस सकती हैं। इसके अलावा अगर कभी आप कार में फंस गये तो इससे शीशे को तोड़कर आप बाहर भी निकल सकते हैं। इसके अलावा इससे आप अपनी खुद की सुरक्षा भी कर सकती हैं।
छाते के अलावा किसी भी तरह की छेड़खानी से बचने के लिए अपने पास पेपर स्प्रे ज़रूर रखें। पेपर स्प्रे की बजाय आप डियो का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
कई लोग कार के चलते ही सोने लगते हैं। ऐसा बिल्कुल न करें। खासतौर पर रात में तो कभी भी गाड़ी में न सोयें।
अगर आप ने बहुत ज्यादा ड्रिंक कर ली है तो उस समय अकेले कैब में न जायें क्योंकि ऐसे में कोई आपका गलत फायदा उठा सकता है। इसलिए अपने किसी दोस्त के साथ ही कहीं भी जायें।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.