hamburger icon
A
Read in English

कहीं आपकी स्किन पर होने वाली खुजली का कारण डायबिटीज़ तो नहीं?

कहीं आपको तो नहीं होती हाथ-पैर पर बेवजह खुजली?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:36 AM IST

Read this in English

अनुवादक – Shabnam Khan

हमें लगता है कि डायबिटीज़ के बड़े लक्षण लगातार बहुत अधिक भूख और प्यास लगना है। पर शायद ही किसी ने सोचा होगा कि स्किन पर होने वाली खुजली भी डायबिटीज का कारण हो सकती है। और इसीलिए स्किन पर खुजली होने पर लोग स्किन स्पेशलिस्ट के पास पहुंच जाते हैं। लेकिन क्या ये सिर्फ स्किन की समस्या है? नहीं। मुंबई के श्रेया डायबिटीज़ सेंटर के डाइबिटोलॉजिस्ट डॉक्टर प्रदीप गडगे ने डायबिटीज़ और स्किन समस्या के संबंध के बारे में बताया।

त्वचा पर खुजली होना डायबिटीज़ का एक आम लक्षण है। अगर आपको लंबे वक्त से ये बीमारी है तो आपकी स्किन ड्राई हो सकती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि हाई ब्लड शुगर फंगल और बैक्टीरियल इंफेक्शन के बढ़ने के लिए माहौल बनाता है। अगर ये इंफेक्शन जननांगों तक पहुंत दाए को आपको हर्प्स या फिर वैदाइनाइटिस और बैलानाइटिस (balanitis) जैसी समस्याएं तक हो सकती हैं।

ब्लड ग्लूकोज़ अगर कंट्रोल से बाहर हो जाए तो सेबेशियस ग्लैंड और स्वीट ग्लैंड भी प्रभावित हो सकता है जिससे पैरों पर खुजली होती है। डायबिटीज़ के दूसरे लक्षणों एक्ज़ीमा, स्ट्रेस और चिंता के साथ मिलकर ये और खतरनाक हो जाता है। हालांकि सिर्फ स्किन पर खुजली होना डायबिटीज़ का लक्षण नहीं है, इसके साथ अन्य लक्षण भी होने चाहिए।

स्किन पर खुजली हो तो क्या करें?

डॉक्टर द्वारा बताई गई दवाएं खाकर ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने के अलावा, आपको उन चीज़ों पर ध्यान रखना चाहिए जो डायबिटीज़ का खतरा बढ़ाती हैं। इसके लिए ये टिप्स काम आ सकते हैं:

  • टीनिया कोर्पोरिस (tinea corporis) के मामले में, बहुत अधिक पसीना आने से बचना चाहिए, इससे खुजली बढ़ सकती है।

  • अच्छा होगा कि आप ढीले और सूती कपड़े पहनें, ताकि आपकी त्वचा सांस ले पाए।

  • साफ-सफाई का ख्याल रखें। नियमित रूप से नहाएं, और खुद को सूखा रखने के लिए टैल्कम पाउडर लगाएं।

  • अगर आप 12-14 घंटे मोज़े पहनते हैं तो ख्याल रखें कि आपके पैर सूखे रहें, पसीना न आए, वरना आपको फंगल इंफेक्शन हो सकता है।

चित्र स्रोत - Shutterstock