सस्पेंस से भरी है मनोज बाजपेयी की नई शॉर्ट फिल्म 'कृति'

मनोज बाजपेयी, राधिका आप्टे और नेहा शर्मा का 'कृति' सायको थ्रिलर मूवी में क्या है सच?

WrittenBy

Written By: Mousumi Dutta | Updated : January 5, 2017 8:39 AM IST

शिरीष कुंदर द्वारा निर्देशित थ्रिलर मूवी  'कृति' में मनोज बाजपेयी, राधिका आप्टे और नेहा शर्मा जैसे मशहुर अभिनेता काम कर रहे हैं। कोरियोग्राफर और फिल्मकार फराह खान के पति शिरीष कुंदर द्वारा निर्देशित साइको थ्रिलर मूवी ‘कृति’ एक अजीब ही मनोवैज्ञानिक धरातल पर आधारित है। मनोज बाजपेयी इस मूवी में एक साइको पेशेन्ट का किरदार निभा रहे हैं। और छोटे फिल्मों में बहुचर्चित नायिका राधिका आप्टे इस मूवी में सपन का किरदार निभा रहे मनोज बाजपेयी की दोस्त कल्पना की भूमिका अदा कर रही है।

इस मूवी को देखकर यही लग रहा है कि जब इंसान अकेले रहता है तब वह अपने अकेलेपन को सांझा करने के लिए अपनी एक काल्पनिक दुनिया बसाने लगता है। जो धीरे-धीरे मनोविकार की स्थिति में परिवर्तित होने लगती है। इस मूवी में सपन लड़कियों से ही अपना अकेलापन शेयर करता है, और तरह-तरह की कल्पना करके एक-एक चरित्र को कल्पना के आधार पर रचना करता है। कभी वह डॉ. कल्पना की सृष्टि करता है तो कभी रचना की। इस उधेड़बुन में उसका काल्पनिक जगत इतना उस पर इतना हावी हो जाता है कि वह वास्तविक और कल्पना जगत में फर्क ही नहीं कर पाता है। कृति उसकी प्रेमिका वास्तविक है या काल्पनिक ये समझना मुश्किल हो जाता है।

अब ये सोचना है कि सपन को स्किज़ोफ्रेनिया है या और कोई मनोविकार से ग्रस्त है? सोचने की ज़रूरत ये है कि आजकल की कॉम्प्लेक्स और कम्पेटिटिव लाइफ में इंसान अपने स्ट्रेस और अकेलेपन से बाहर निकलने के लिए तरह-तरह मनोविकार के शिकार होने लग रहे हैं। और कब इस जगत में वह चले जाते हैं वे खुद ही समझ नहीं पाते हैं। यहाँ तक कि आप भी समझ नहीं सकेंगे कि ऐसा इंसान आपके आस-पास है। तो फिर क्या करना चाहिए ऐसे लोग को समझने और खुद को उस स्थिति से बाहर निकालने के लिए, सोचें?

देखिये इस विडियो को और सोचिये-


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source