... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Avoid brushing your hair when it’s wet because that’s when it’s at its weakest and is more vulnerable to damage.
आपकी मम्मी या घर के बड़े अक्सर आपको सोने से पहले अपने गीले बालों को सुखाने की सलाह देते हैं। क्योंकि उनके मुताबिक गीले बालों में सो जाने से आपको सर्दी-ज़ुकाम हो सकता है। मैं भी मानती हूं कि गीले बालों के साथ सोने से अगले दिन हमारे बालो उलझे हुए और ख़राब दिखते हैं। लेकिन इस बात पर अक्सर विवाद होता है कि क्या सचमुच गीले बालों में सोना, सर्दी-ज़ुकाम का कारण बन सकता है? यह बात कितनी सच है? क्या किसी को केवल इसीलिए ज़ुकाम हो सकता है कि उसने सोने से पहले अपने बाल नहीं सुखाए? क्या किसी विशेष मौसम में यह होता है या गर्मियों में भी ऐसा हो सकता है? हमने ये सवाल पूछे फोर्टिस हॉस्पिटल, बेंगलुरु के कंसल्टेंट इंटर्नल मेडिसिन, डॉ.अम्बन्ना गौडा से, जिन्होंने बताया क्या है सच।
साधारण सर्दी वायरस की वजह से होती है। अगर आप केवल राइनो वायरस के सम्पर्क में आ जाते हैं (जो आम सर्दी का कारण माना जाता है) तो आपको सर्दी हो सकती है। राइनो वायरस कम तापमान में पनप सकता है लेकिन गीले बालों की वजह से सर्दी होना एक मिथक है।
बहुत अधिक ठंडे तापमान वाली जगहों पर हाइपोथेरमीया (hypothermia) होने की सम्भावना होती है जो आपकी रोग-प्रतिरोधक शक्ति को प्रभावित करता है। अगर तापमान बहुत कम है या बहुत ठंड है तो किसी भी प्रकार के इंफेक्शन से बचने के लिए आप अपने बालों को तौलिए से थपथपाकर सुखा सकते हैं या गीले बालों में सोना आपको पसंद नहीं तो आप सोने से पहले उन्हें पूरी तरह सुखा सकते हैं। गीले बालों में सोने से आपको तब तक इंफेक्शन नहीं होगा जब तक कि आप किसी ऐसे व्यक्ति के सम्पर्क में न आएं जिसे फ्लू या सर्दी का इंफेक्शन हो।
इसलिए यह कहा जा सकता है कि गीले बालों में सोना खतरनाक नहीं है। इसी तरह ठंड के मौसम में गीले बालों के साथ घर से बाहर जाने से भी कोई इंफेक्शन, सर्दी या फ्लू नहीं होता। अगर आपके आसपास के लोग जो सर्दी-खांसी से परेशान हैं तो साफ-सफाई का ध्यान रखे इस आदत से आपके वायरस के सम्पर्क में आने की सम्भावना काफी कम हो जाती है।
Read this in English.
अनुवादक-Sadhna Tiwari
चित्रस्रोत-Shutterstock