... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:37 AM IST
Read this in English
अनुवादक: Anoop Singh
कभी आपने सोचा है कि जब आप रोज सुबह सोकर उठते हैं तब आपकी आंखों के कोनों में गंदगी क्यों इकठ्ठी रहती है? इसे कई लोग आई म्यूकस, आई बूगर कहते हैं और यह स्त्राव आंखों के लिये बहुत फायदेमंद होता है। यह आंखों में उपस्थित गंदगी और हानिकारक अवशेषों को बाहर निकालने का एक तरीका होता है। गुडगाँव स्थित पारस हॉस्पिटल के आफ्थैल्मालजी के हेड ऑफ़ डिपार्टमेंट डॉ. संजय वर्मा ने इससे जुड़े सारे सवालों के जवाब दिए हैं।
आई म्यूकस क्या है?
यह धूल, तेल और त्वचा की कोशिकाओं का मिश्रण होता है जो चिपचिपे गंदगी के रूप में आंखों के कोने में इकठ्ठे हो जाते हैं। हमारी आंखों से पूरे दिन आंसू निकलते ही रहते हैं लेकिन कभी-कभी किन्ही कारणों से टियर फिल्म कम होने के कारण दिन में सारी गंदगी निकल नहीं पाती है। ये सारी इकठ्ठी हुई गंदगी आंखों की नमी के साथ मिलकर म्यूकस बन जाती है। जब हम रात में सोते हैं तब हमारी पलकें नहीं झपकती हैं जिसके कारण सारे गंदगी आंखों के कोने में आकर जमा हो जाती है जो हमें सुबह उठने पर आई म्यूकस के रूप में दिखती है। पढ़ें: आंखों के नीचे डार्क सर्कल से जल्दी छुटकारा दिलाते हैं ये 5 आई मास्क
क्या आई म्यूकस नुकसानदायक है?
कभी कभी आंखों की इम्युनिटी कमजोर हो जाती है और उस समय म्यूकस में उपस्थित हानिकारक बैक्टीरिया आंखों में इन्फेक्शन पैदा कर देते हैं जिसके परिणामस्वरूप आपको आंखों में जलन, लगातार पानी निकलना और धुंधले दिखने जैसी समस्याएं होने लगती हैं। अगर आपने सही समय पर आंखों के डॉक्टर से इसका इलाज करा लिया तो इससे आगे चलकर आंखों को कोई नुकसान नहीं होता है। इसे अलावा अगर आप कांटेक्ट लेंस लगाते हैं और आपकी आँखों में आवश्यकता से ज्यादा गंदगी इकठ्ठी हो रही है तो तुरंत डॉक्टर की सलाह लें।
असामान्य आई डिस्चार्ज के लक्षण : जब भी आपकी आंखों में रेडनेस के साथ आवश्यकता से ज्यादा म्यूकस बनने लगे या पीले रंग के म्यूकस निकले और नजर धुंधली पड़ने लगे तो समझ लीजिये की आप आई इन्फेक्शन के शिकार हैं। इसका इलाज तुरंत किसी नजदीकी नेत्र विशेषज्ञ से करवायें। पढ़ें: थकी आँखों को रिलैक्स करने के 5 आसान उपाय
अधिक डिस्चार्ज से बचने के तरीके: आंखों की सफाई का विशेष ध्यान रखें अगर आपकी आंखों से बहुत अधिक मात्रा में गंदगी निकल रही हैं तो रात में सोने से पहले आंखों को अच्छी तरह पानी से धो लें। जब भी बाहर से घर में आयें तो तुरंत अपनी आंखों को पानी से साफ़ करें, इससे आंखों में उपस्थित धुल और गंदगी पूरी तरह साफ़ हो जाती है। जब भी बाहर जायें सनग्लासेज लगाना न भूलें।
चित्र स्रोत: Shutterstock