... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Read this in English
अनुवादक: Anoop Singh
पढ़ाई करने वाले अधिकतर लोगों के साथ यह देखा गया है कि उन्हें सबसे ज्यादा मुश्किल सारी पढ़ी हुई चीजों को याद रखने में होती है। हम सभी ने इस परेशानी का कभी न कभी सामना किया है और यह हम सब अच्छी तरह जानते हैं कि जिन लोगों की याद रखने की क्षमता अच्छी होती है वे टेस्ट या एग्जाम में बेहतरीन परिणाम लाते हैं। हाल ही के कुछ शोधों में मेमोरी पॉवर बढ़ाने का एक काफी आसान तरीका सामने आया है जिसमें बताया गया है कि सिर्फ रोजाना रोजमेरी एसेंशियल ऑयल को सूंघने से ही आपकी मेमोरी पॉवर काफी बेहतर होने लगती है।
रिसर्चर ने एसेंशियल ऑयल से ज्ञान संबंधी क्षमताओं पर होने वाले प्रभावों का कई सालों तक अध्ययन किया और पाया कि रोजमेरी एसेंशियल ऑयल न सिर्फ आपकी मानसिक क्षमताओं को बढ़ाती है बल्कि यह आपकी मेमोरी को भी शार्प करने में मदद करती है।
इंटरनेशनल जर्नल ऑफ़ न्यूरोसाइंस में 1998 में प्रकाशित एक शोध के अनुसार, मियामी स्कूल ऑफ़ मेडिसिन के अमेरिकन रिसर्चर ने 40 अलग अलग लोगों पर इन तेलों का प्रभाव जानने के लिये उन्हें 3 मिनट तक लैवेंडर और रोजमेरी एसेंशियल ऑयल की एरोमाथेरेपी दी। इसमें भाग लेने वाले लोगों को थेरेपी के पहले और बाद में एक साधारण सी मैथ की कैलकुलेशन हल करने को दिया गया था। एक तरफ लैवेंडर ग्रुप वाले लोग थोड़ा कम तनाव में और ज्यादा रिलैक्स लग रहे थे वहीँ दूसरी तरफ रोज मेरी ग्रुप वाले लोगों में अलर्टनेस पहले की तुलना में ज्यादा दिख रही थी, उनके एंग्जायटी में भी काफी कमी पायी गयी। उन्होंने न सिर्फ तेजी से इन सवालों के जवाब दिये बल्कि एरोमाथेरेपी के पहले की तुलना में बाद में हल किये गये सवालों के जवाब ज्यादा सही दिए।
साल 2003 में यूनिवर्सिटी ऑफ़ नार्थअम्ब्रिया के रिसर्चर द्वारा किये एक दुसरे शोध में भी यह बात बतायी गयी कि उनके सर्वेक्षण में रोजमेरी एसेंशियल ऑयल को सूंघने के बाद प्रतिभागियों की मेमोरी पॉवर में काफी बढ़ोतरी दर्ज की गयी। इस सर्वे में 144 लोगों ने हिस्सा लिया था और उन्हें तीन हिस्सों में बांटा गया। एक ग्रुप को किसी भी प्रकार की महक से दूर रखा गया, दुसरे ग्रुप को लैवेंडर ऑयल की महक में और तीसरे ग्रुप को रोजमेरी ऑयल के संपर्क में रखा गया। शोध में पाया गया कि जिस ग्रुप के लोग रोजमेरी ऑयल के संपर्क में नहीं थे वे टेस्ट में काफी पीछे रह गये वहीँ रोजमेरी ऑयल के प्रतिभागियों के मेमोरी पॉवर में काफी बढ़ोतरी दर्ज की गयी। इसलिए रोजमेरी एसेंशियल ऑयल को अपने घर में रखें और नियमित सूंघते रहें जिससे आपकी ज्ञानात्मक क्षमतायें बढ़ती रहें।
चित्र स्रोत: Shutterstock