ह्रदय रोगियों को ज्यादा वजन उठाने से हो सकता है ये खतरा

दिल की बीमारी से पीड़ित लोग ज्यादा वजन उठाने की तुलना में अधिक कार्डियो और एरोबिक्स कर सकते हैं!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:32 AM IST

Read this in English.

अनुवादक – Usman Khan

वेट लिफ्टिंग यानी वजन उठाना महिला और पुरुष दोनों के स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है। एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में सीनियर इंटरवेंटीनल कार्डीऑलजिस्ट डॉक्टर नीलेश गौतम के अनुसार, अगर आप किसी दिल की बीमारी से पीड़ित हैं, तो आपको भारी वजन उठाने से बचना चाहिए। पढ़ें: अधिक व्यायाम दिल के मरीज़ के लिए खतरनाक हो सकता है

डॉक्टर के अनुसार, दिल की बीमारी से पीड़ित कोई व्यक्ति जब भारी वजन उठाता है, तो उसका डायस्टोलिक ब्लड प्रेशर (ये एक संख्या है, जो दिल की धड़कन के बीच में व्यक्ति की धमनियों में रक्त के दबाव को बताती है) ऊपर जाता है और सिस्टोलिक नीचे चला जाता है। इसका मतलब यह है कि भारी वजन उठाने पर आपका दिल कम खून प्राप्त करता है। अगर आप धमनियों के 40 फ़ीसदी बंद होने के बावजूद वज़न उठाते हैं, तो आपका दिल काम करता रहेगा और 60 फ़ीसदी बंद होने पर भी। लेकिन इससे 20 फ़ीसदी और ज्यादा बंद होने पर आपके मसल्स पर ज्यादा दबाव बनेगा और आपके दिल की बीमारियों का खतरा ज्यादा बढ़ सकता है।

इसके बजाय ये कर सकते हैं

डॉक्टर के अनुसार दिल की बीमारी से पीड़ित लोग ज्यादा वजन उठाने की तुलना में अधिक कार्डियो और एरोबिक्स कर सकते हैं। अगर आपकी दिल की बीमारी दवा के साथ नियंत्रण में है, तो आप धीरे-धीरे व्यायाम में तेज़ी ला सकते हैं। लेकिन अगर स्थिति गंभीर है तो स्वस्थ रहने का सबसे अच्छा तरीका पहले इलाज कराना है।

चित्र स्रोत - Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source