इन 9 बातों को मानेंगे तो पब्लिक टॉयलेट के इस्तेमाल से नहीं पड़ेंगे बीमार

कैसे करें पब्लिक टॉयलेट्स का सही इस्तेमाल!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:13 AM IST

Read this in English

पब्लिक टॉयलेट एक ऐसी जगह है जिसका आप कम से कम इस्तेमाल करना चाहते हैं। लेकिन अगर आपात स्थिति में आपके पास कोई दूसरा विकल्प नहीं बचता है तो आपको पब्लिक टॉयलेट का ही इस्तेमाल करना पड़ेगा। सच तो यह है कि कोई साफ़ सुथरा दिखने वाला पब्लिक वाशरूम भी हजारों कीटाणुओं का अड्डा हो सकता है क्योंकि यह दिन भर कई तरह के लोगो द्वारा इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन अब आपको अगली बार पब्लिक टॉयलेट इस्तेमाल करते समय डरने की कोई ज़रूरत नही है। हम यहाँ आपको पब्लिक टॉयलेट इस्तेमाल करने के ऐसे  तरीके बता रहे हैं जिनसे आप बैक्टीरिया के संक्रमण से बच सकते हैं।

1)  दरवाजे को टिश्यू पेपर की मदद से खोले या हैण्ड सैनेटाइजर का प्रयोग करें

  • जैसे ही आप किसी टॉयलेट में घुसते हैं सबसे पहले आप उसके दरवाजे को खोलते हैं। दरवाजे का हैंडल बैक्टीरिया के पनपने की मुख्य जगहों में से एक है जो आपको बीमार कर सकता है।
  • इसलिए बैक्टीरिया से बचने के लिए हैंडल पकड़ते समय आप हैण्ड सैनेटाइजर या टिश्यू पेपर का इस्तेमाल करें।

2)  टॉयलेट सीट को टिश्यू पेपर से साफ़ करें

  • अगर ज़रूरत हो तो टॉयलेट सीट को टिश्यू पेपर से साफ़ करें।
  • आप बाज़ार में मिलने वाले टॉयलेट सीट कवर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। ये साइज़ में छोटे होने के कारण आपकी जेब में आराम से समा सकते हैं।

3)  टॉयलेट सीट के ऊपर बैठ जाए (वैकल्पिक)

  • अगर आपको टॉयलेट सीट पर बैठने में असुविधा हो रही है या आपको उस पर बैठने से इन्फेक्शन का खतरा लग रहा है तो आप उसके थोड़ा ऊपर बैठ सकते हैं।
  • जब आपके पास गीले या गंदे सीट पर बैठने के अलावा और कोई उपाय न बचा हो तो आप इस तरीके को अपना सकते हैं।

4)  फ्लश को दबाते समय टॉयलेट पेपर का इस्तेमाल करें

  • अधिकतर लोग शौच क्रिया कर लेने के बाद फ्लश बटन या हैंडल को हाथ से दबाते हैं, इस कारण से हैंडल पर रोगाणुओं के होने की संभावना काफी बढ़ जाती है।
  • इसलिए आप टॉयलेट पेपर का एक टुकड़ा लें और उसकी मदद से बटन को दबाएँ।

5)  फ्लश करने के बाद जल्दी बाहर निकलें

  • आपके फ्लश करने के बाद हवा में पनपने वाले रोगाणुओं के फैलने की संभावना काफी बढ़ जाती है। जो आपकी सांस के रास्ते से आपके शरीर में अन्दर जाकर आपके गले में संक्रमण कर सकते हैं।
  • इसलिए जैसे ही आप फ्लश करें उसके तुरंत बाद उस टॉयलेट से बाहर निकल जायें। 

6)  दरवाजा खोलने के लिए टॉयलेट पेपर का इस्तेमाल करें

  • यह सबको पता है कि बाहर वाले हैंडल की तुलना में अन्दर वाले हैंडल पर बैक्टीरिया के ज्यादा होने की संभावना है।
  • इसलिए आप इस बात का ख़ास ख्याल रखें की हैंडल पकड़ते समय टिश्यू पेपर का प्रयोग करें और फिर तुरंत इसे कूड़ेदान में फेंक दें। 

7)  हाथों को अच्छे से धोंये

  • अगला सबसे ज़रूरी चरण यह है की आप अपने हाथों को सही तरीके से धोएं। क्योंकि सिर्फ ठीक तरीके से हाथ धोने से ही करीब एक तिहाई संक्रमण से फैलने वाले बीमारियों से बचा जा सकता है ।
  • साबुन की तुलना में वाशिंग सॉल्‍युशन से हाथ को साफ़ करना ज्यादा असरदार होता है। 

8)  टिश्यू पेपर से हाथों को पोछें

  • हालाँकि आजकल कई जगह हैण्ड ड्रायर का इस्तेमाल प्रचलन में है, फिर भी विशेषज्ञ बताते हैं कि टिश्यू पेपर से हाथ पोछना ही सही तरीका है।
  • यह इसलिए क्योंकि हैण्ड ड्रायर आपके हाथों को ठीक से साफ़ नही करते और बल्कि गर्म हवा के कारण बैक्टीरिया को पनपने में और मदद ही मिलती है।

9)  हैण्ड सैनेटाइजर का प्रयोग करें

  • याद रखें कि मुख्य दरवाजे का अंदरूनी हैंडल भी संक्रमण फैलाने वाले कीटाणुओं से भरा हुआ हो सकता है, इसलिए आप हाथ धोने और पोछने के बाद फिर एक बार सैनेटाइजरसे हाथ को साफ़ कर लें।
  • दूसरा एक और तरीका यह है कि आप टिश्यू पेपर की मदद से हैंडल को खोले जिससे आपके बैक्टीरिया के संपर्क में आने की संभावना काफी कम हो जाती है।

यह सारे तरीके वेस्टर्न स्टाइल टॉयलेट को ध्यान में रखकर बताये गये हैं क्योंकि अधिकतर पब्लिक टॉयलेट्स में यही होते हैं। जबकि अगर आप इंडियन स्टाइल वाले पब्लिक टॉयलेट्स का इस्तेमाल कर रहे हैं तो ऊपर बताये कुछ तरीकों को इग्नोर करें।

मूल स्रोत - The 9-step healthy guide to use the public toilet

अनुवादक – Anoop Singh

चित्र स्रोत - Shutterstock


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source