... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Read this in English.
हिचकी एक ऐसी समस्या होती है जिसे लोग गंभीरता से नहीं लेते हैं। लेकिन अगर ये लगातार आते रहे तो आप काफी परेशान हो जाते हैं। हिचकी की वजह से कभी-कभी आपको दूसरों के सामने शर्मिंदा भी होना पड़ता है। इतना ही नहीं हिचकी के दौरान न बात की जा सकती है और न ही कुछ खाया जा सकता है। अगर आप भी अक्सर इस समस्या का शिकार होते हैं, तो हम आपको इससे छुटकारा पाने का एक आसान तरीका बता रहे हैं। पढ़ें-हिचकी से हो जाएं परेशान तो आज़माएं इलायची!
हिचकी क्यों आती है?
सबसे पहले इस बात का जानना बेहद ज़रूरी है कि हिचकी क्यों आती है। हिचकी हमारे डायफ़्राम सिकुड़ने से आती है। फेफड़ों में हवा भरने के लिए डायफ़्राम का सिकुड़ना ज़रूरी होता है। डायफ़्राम को नियंत्रित करने वाली नाड़ियों में कुछ उत्तेजना होती है जिसकी वजह से डायफ़्राम बार-बार सिकुड़ता है और हमारे फेफड़े तेज़ी से हवा अंदर खींचते हैं। ऐसा ज़ोर ज़ोर से हँसने, तेज़ मसाले वाला खाना खाने, जल्दी-जल्दी खाने या फिर पेट फूलने से हो सकता है।
हिचकी से तुरंत ऐसे पाएं राहत
हालांकि हिचकी से छुटकारा पाने के लिए कई तरह के घरेलू उपचार हैं लेकिन इनमें से एक कारगार और तुरंत राहत पहुंचाने वाले उपाय है अपनी सांस रोकना। जब हिचकी आए तो गहरी सांस लें और कुछ सेकेंड तक सांस को रोककर रखें। अब सांस को धीरे-धीरे छोड़ना शुरु करें। ध्यान रहे कि केवल एक बार ऐसा करने से हिचकी ठीक नहीं होगी बल्कि आपको दो से चार बार ये प्रकिया दोहरानी पड़ेगी। जब आप सांस रोकते हैं, तो आपके फेफड़ों में मौजूद हवा डायाफ्राम को नीचे धक्के देने में मदद करती है और आपको हिचकी से राहत मिलती है।
नोट: हिचकी से राहत पाने का ऊपर दिया गया सुझाव लेखक का अपना है। हम इस उपाय को अपनाकर ही आप तक पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। बावजूद इस उपाय के अगर आपको हिचकी से राहत नहीं मिलती है, तो आप किसी डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।
मूल स्रोत -How to get rid of hiccups in 60 seconds
अनुवादक – Usman Khan
चित्र स्रोत - Shutterstock
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।