इन 3 आसान तरीकों से सर्दियों में एलर्जी वाली खांसी से बचें

सर्दियों में आपको बार-बार होती है खांसी? बचें इस तरह।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:22 AM IST

Read this in English.

अनुवादक – Usman Khan

सर्दियां शुरु होते ही कुछ लोगों को एलर्जी के लक्षण शुरु हो जाते हैं। ऐसे लोगों को इस मौसम में ज्‍यादा देखभाल की ज़रूरत होती है। विंटर एलर्जी से खांसी, नाक-गला बंद होना, आंखे लाल होना और खुजली होना जैसी समस्‍याएं हो सकती हैं। वैसे आप ठंड से तो बच सकते हैं लेकिन एलर्जी लंबे समय तक आपको परेशान कर सकती है। पालतू पशुओं की रूसी, फफूंदी और धूल कण एलर्जी के मुख्‍य कारण हैं। सर्दियों में कमरा गर्म करने के लिए खिड़की-दरवाजे बंद कर देना और रूम हीटर चला देने पर ये कण ज्‍यादा सक्रिय हो जाते हैं। दरअसल गर्म वातावरण ही कणों के बढ़ने के लिए सबसे सही माना जाता है। पटियाला स्थित कोलंबिया एशिया अस्पताल में जनरल फिजिशियन डॉक्‍टर गुरप्रीत सिंह डांग बता रहे हैं कि आप सर्दियों में एलर्जी से कैसे छुटकारा पा सकते हैं। पढ़ें- ऐलो वेरा के उपचार से सर्दी-खांसी से राहत पायें

एलर्जी के मुख्‍य कारण

1) फफूंदी-घर के भीतर बाथरूम और बेसमेंट जैसी जगहों पर नमी या पानी के कारण फफूंदी लग जाती है। इससे एलर्जी के साथ-साथ अस्‍थमा का भी खतरा बढ़ सकता है। दरअसल इससे पराग (pollen) जैसे कण उत्‍पन्‍न होते हैं। इतना ही नहीं इससे कई अतिरिक्‍त समस्‍याएं भी हो सकती हैं।

2) घर में धूल के कण- घर में मौजूद धूल के कणों से आंखों में पानी आना, नाक भर जाना और छींक जैसी समस्‍याएं हो सकती हैं। ये कण तकिए, गद्दे, पर्दे और कालीनों में मौजूद होते हैं। इसके अलावा पालतू पशुओं की रूसी से भी एलर्जी का खतरा होता है।

सर्दियों में एलर्जी की पहचान ऐसे करें

सर्दियों में बार-बार खांसी होना, नाक बंद या बहना, खुजली, आंखों में पानी आना, बार-बार छींक आना और आंखों के नीचे डार्क सर्कल हो जाना एलर्जी के लक्षण हैं। ऐसा होने पर तुरंत डॉक्‍टर की सलाह लें।

एलर्जी से बचने के उपाय

1) घर में हवा आने दें- घर के खिड़की और दरवाजे खोलकर रखें। इससे हवा और सूरज की रोशनी अंदर आएगी। कंबल, गद्दे, मुलायम खिलौने, तकिए और ऊनी कपड़ों में ज्‍यादा कण होते हैं। हवा और धूप से इन्‍हें दूर करने में मदद मिलेगी। अक्‍सर धूल एलर्जी के कारण एक्जिमा होने का खतरा रहता है।

2) सफाई का रखें विशेष ध्‍यान- घर के पर्दे, कालीन, कंबल और स्‍वेटर नियमित रूप से साफ करें और उन्‍हें धूप में सुखाएं। सजावटी फूल कमरे के अंदर ना रखें और हीटर व ए.सी. की भी सफाई रखें।

3) सतर्क रहें- धूम्रपान और अगरबत्ती के उपयोग से बचें। धूल कण को रोकने के लिए कमरे के तापमान का स्‍तर न्‍यूनतम बनाए रखें। घर के सभी स्‍थानों की सफाई करते रहें। घर का फालतू सामन हटा दें और बेसमेंट भी साफ रखें।

चित्र स्रोत - Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source