मच्छरों से हैं परेशान! इन आसान उपायों से पाएं छुटकारा

अगर आपके भी घर में बहुत मच्छर हैं ओ इन पारंपरिक तरीकों से उनसे छुटकारा पा सकते हैं!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:39 AM IST

Read this in English

अनुवादक: Anoop Singh

मच्छरों से छुटकारा पाने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय अपनाते हैं जैसे कि मस्कीटो मैगनेट, मस्कीटोक्वाइल, क्रीम इत्यादि। लेकिन क्या सच में ये सारे उपाय असरदार होते हैं? कई लोग ऐसे होते हैं जो मच्छरों को भगाने के लिए केमिकल बेस्ड चीजों का इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं। अगर आप भी उनमें से ही एक हैं तो जानिये आप  और कौन कौन से उपाय अपना सकते हैं। पढ़ें: जानिये कुछ लोगों को मच्छर ज्यादा क्यों काटते हैं?

मच्छरदानी : मच्छरों से बचने का ये सबसे सस्ता और सबसे बेहतरीन उपाय है। आजकल बाज़ार में ये नेट्स कई अलग अलग साइज़ और शेप में आने लगे हैं, जिससे आप अपने छोटे बच्चों के लिए भी अलग नेट्स ले सकते हैं और उन्हें मच्छरों के प्रकोप से बचा सकते हैं। इसके अलावा आजकल मेडिकेटिड नेट्स नाम से बाज़ार में अत्याधुनिक मच्छरदानी भी उपलब्ध है जो कि क्वाइल और लिक्वीडेटर की तुलना में बहुत बेहतर है।

सिट्रोनेला डिफ्यूजर : बाज़ार में आसानी से उपलब्ध ये सिट्रोनेला डिफ्यूजर आपके घर और आस पास के मच्छरों को दूर भगाने के लिए बहुत ही असरदार है। इसमें से बिल्कुल इंसानों के शरीर जैसी गंध निकलती है जिससे मच्छर बहुत जल्दी आकर्षित हो जाते हैं लेकिन ये मच्छरों को मारता नहीं हैं बल्कि इससे वे दूर चले जाते हैं। यह पूरी सुरक्षित है और इससे इंसानों को कोई नुकसान नहीं होता है।

मस्कीटो जैपिंग बैट: बिजली से चलने वाला या जैपिंग बैट आजकल बहुत चलन में है। इसमें तारों की एक जाली होती है जिसमे करंट आता रहता है। मच्छर आसानी से इसकी तरफ आकर्षित हो जाते हैं और इन तारों को छूते ही उन्हें इलेक्ट्रिक शॉक लग जाता है और वे मर जाते हैं। इसे नियमित तौर पर चार्ज करना ज़रूरी होता है।

ओडोमॉस पौधा : घर की बालकनी या कोनों में कोई और पौधे लगाने की बजाय आप मच्छरों को दूर भगाने वाले पौधे भी लगा सकते हैं। ओडोमॉस ऐसा ही एक पौधा है जिससे ऐसी खुशबू आती है कि मच्छर उसके आस पास भी नहीं भटकते है। आप इसे घर के कोने में या बालकनी में कहीं भी लगा सकते हैं। इसे आप ऑनलाइन भी आर्डर कर सकते हैं।

विंडो नेट : यह मच्छरों को घर से दूर रखने का सबसे आसान और पुराना तरीका है। इसके लिए आप अपनी खिड़कियों और दरवाजों में अलग से एक जालीदार नेट लगवा लें जिससे आपके घर की खिड़कियाँ दिन भर खुली भी रही तो नेट के कारण मच्छर घर में न घुस पायें।

चित्र स्रोत: Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source