इन 5 एक्सपर्ट टिप्स से बीमार दिल को रखिए हेल्दी

रोज़ाना एक्सरसाइज करने से आपका दिल बनेगा हेल्दी।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 2:34 PM IST

हार्ट डिसिज़ या दिल की बीमारी आपकी रोज़मर्रा की ज़िंदगी को काफी प्रभावित करती है। हालांकि इन बीमारियों के बाद भी मरीज़ एक साधारण ज़िंदगी जी सकता है लेकिन अपने दिल को हेल्दी रखने के लिए आपको कुछ बातों का खास ख़्याल भी रखना होता है। इसलिए हमनें एक्टिवोऑर्थो, दिल्ली में फ़िजियोथेरपी डॉ. पुनित रेहानी से बात की जिन्होंने दिल की बीमारी के बावजूद दिल और आपकी लाइफस्टाइल को हेल्दी बनाए रखने की कुछ टिप्स बतायीं। योग से दिल की बीमारियों  को रखें दूर।

हेल्दी हार्ट थेरेपी अपनाएं- अब ऐसी बहुत-सी थेरेपीज़ इस्तेमाल की जाती हैं जिनकी मदद से दिल की बीमारियों से पीड़ित लोगों को एक अच्छी और हेल्दी ज़िंदगी दी जाती है और दिल को हुए नुकसान को भी रिकवर करने की कोशिश की जाती है। वेट शिफ़्टिंग एक्टिविटिज़, प्रॉपरीओसेप्टिव न्यूरोमस्कूयलर फैसिलिटेशन टेक्निक (Proprioceptive neuromuscular facilitation (PNF) technique), मिरर थेरेपी, मोटर इमेजरी, कॉन्स्ट्रेन्ड इंड्यूस्ड मूवमेंट थेरेपी (Constrained Induced Movement Therapy(CMIT) जैसी थेरेपीज़ आपको फिट रहने में मदद कर सकती हैं। 5 संकेत जो बताते हैं कि आपका दिल खतरे में है।

हेल्दी खाना खाएं– अधिकांश लोग आपको हेल्दी डायट फॉलो करने की सलाह देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक हेल्दी डायट स्ट्रोक और उसकी जटिलताओं से आपको बचाती है। जिस तरह एक अच्छी ऑयलिंग की गयी मशीन काम करती है ठीक वैसे ही आपकी हेल्दी डायट आपके दिल को काम करने में मदद करती है। इसलिए अपने भोजन में ढेर सारे फल, सब्ज़ियां, मेवे, फ्लैकसीड(अलसी के बीज) और एवोकाडो शामिल करें। रोज़ाना 1 कटोरी अंगूर दिल को सेहतमंद रखने के लिए ज़रूर खाएं। इसी तरह ऑलिव ऑयल जैसे तेलों से मिलनेवाले हेल्दी फैट भी आपके दिल की सेहत बनाने का काम करते हैं। एग व्हाइट, स्किम्ड मिल्क, लो-फैट चीज़ और सादा दही जैसी चीजें भी आपके दिल के लिए बहुत अच्छी है। ओमेगा-3 फैटी एसिड्स से भरपूर ये चीजें आपके दिल के लिए बेहतरीन और बिल्कुल सही हैं। लेकिन हेल्दी खाना खाने के अलावा यह भी ज़रूरी हो जाता है कि आप अपने भोजन में नमक की मात्रा कम करते रहें। 1500 मिग्रा से अधिक नमक आपका ब्लड प्रेशर बढ़ाकर आपके दिल पर बुरा असर डाल सकता है।

वजन घटाएं- ज़्यादा वजन आपके दिल पर भी असर डालता है। अतिरिक्त फैट से आर्थरोक्लरोसिस (atherosclerosis या रक्तवाहिनी में रूकावट और ब्लॉकेज) जैसी बीमारियां हो सकती हैं। इसलिए दिल की बीमारी होने पर वेट लॉस काफी मददगार साबित होता है।

रोज़ाना कसरत करें- एक्सरसाइज आपके दिल के लिए बहुत फायदेमंद होती है। नियमित कसरत आपके दिल को बेहतर तरीके से काम करने में सहायता करती है। यह न केवल आपके मसल्स को मज़बूत बनाती है बल्कि तनाव को दूर करने का काम करती है। इन सभी चीजों का असर आपके दिल पर भी पड़ता है और आपका दिल सही तरीके से काम कर पाता है। लेकिन किसी भी तरह की एक्सरसाइज़ शुरु करने से पहले अपने डॉक्टर से ज़रूर बात करें।

सिगरेट न पीएं- धूम्रपान आपके पूरे शरीर के लिए ख़तरनाक है और आपके दिल के लिए बहुत अधिक नुकसानदायक भी। यह न केवल आपके शरीर में ब्लॉकेज बनाता है साथ ही यह ब्लड सर्कुलेशन को कम करके आपके दिल की मांसपेशियों को कमज़ोर बनाता है और ब्लड प्रेशर की समस्या का कारण बनता है।

शराब न पीएं- अल्कोहल की थोड़ी-सी मात्रा ठीक है लेकिन जब बहुत अधिक शराब पी लेते हैं तो आपकी सेहत, विशेषकर आपके दिल पर उसके गंभीर प्रभाव  पड़ता हैं। अल्कोहल से आपका ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है और इससे बहुत अधिक प्लाक ( दांतों पर मैल) बनती है। यही नहीं अल्कोहल से वजन भी बढ़ता है। 

Read this in English.

अनुवादक -Sadhna Tiwari

चित्र स्रोत- Shutterstock

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source