hamburger icon
A
Read in English

पैनिक अटैक पड़ने पर कैसे करें किसी की मदद

क्या आपके किसी अपने को पड़ चुका है पैनिक अटैक?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:29 AM IST

Read this in English

अनुवादक - Shabnam Khan

ज़िंदगी में कई मुश्किल वक्त आते हैं जब आप किसी अपने को डरा, सहमा, परेशान या घबराहट में देखते हैं। ये पैनिक अटैक हो सकता है। इस अटैक में सांस कम आती है, जिसकी वजह से कई लोग इसे अस्थमा अटैक समझ लेते हैं।पैनिक अटैक की पहचान के लिए ये बात याद रखनी चाहिए कि ये अधिकतर बहुत छोटी जगह, ऊंचाई या भीड़भरी जगह पर पड़ता है। इसके अलावा, डिप्रेशन, ऑब्सेसिव डिसऑर्डर, स्किज़ोफ्रेनिया (schizophrenia) आदि इस अटैक के कारण हो सकते हैं। इस दौरान मरीज़ को अत्यधिक पसीना आता है, शरीर कांपता है, छाती में दर्द और दिल की धड़कने बढ़ सकती है। पैनिक अटैक अमूमन 5-30 मिनट तक का होता है लेकिन कुछ दुर्लभ मामलों में ये अटैक अधिक समय के लिए भी हो सकता है।

अगर आपके सामने किसी को ये पैनिक अटैक पड़ जाए तो ऐसे में क्या करें? आस्था मल्टीस्पेशलिटी क्लिनिक के सीनियर कंसल्टेंट फिज़िशियन और डायरेक्टर डॉक्टर रतन कुमार वैश कहते हैं कि ऐसे में उस इंसान को सबसे पहले खुली और हवादार जगह लेकर जाएं और उसे शांत होने के लिए कहें। इसके अलावा आप ये कदम उठा सकते हैं:

पैनिक अटैक पड़ने पर ये करें

  • पैनिक अटैक जिस कारण से पड़ा है सबसे पहले उस इंसान को उससे दूर करें। ऐसा करने से ही वो अपने आप शांत होने लगेगा।
  • मरीज़ को विश्वास दिलाएं कि सब ठीक है और उसे शांत होने के लिए कहें। याद रखें, आपको इस बात को बार-बार दोहराते रहना है। जब मरीज़ शांत हो जाएगा तो पैनिक अटैक के शारीरिक लक्षण भी कम होने लगेंगे।
  • मरीज़ को कहें कि वो गहरी सांस लें, जिसमें वो नाक के ज़रिये सांस अंदर ले और मुंह से बाहर निकालें। आप उसे ऐसा करके दिखा सकते हैं, क्योंकि ऐसे में उसका दिमाग कम काम कर रहा होता है, वो आपको देखकर समझ पाएगा कि क्या करना है।
  • अगर इतने में भी स्थिति नियंत्रण न आए तो आप उसे तुरंत नज़दीकी अस्पताल ले जाएं।

चित्र स्रोत - Shutterstock