... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:40 AM IST
Read this in English.
अनुवादक – Usman Khan
कभी-कभी कानों में बहुत ज्यादा खुजली होने लगती है। आपने भी कई लोगों को कान में उंगली डालकर जोर-जोर से खुजली करते देखा होगा। इसमें कोई शक नहीं है कि कान में खुजाने से आपको संतुष्टी मिलती है। लेकिन कभी-कभी ज्यादा खुजली होना परेशानी का कारण भी बन जाता है। क्या आपको पता है कान में खुजली क्यों होती है? गुड़गांव स्थित पारस हॉस्पिटल के डॉक्टर अमिताभ मलिक आपको इस आम समस्या का कारण बता रहे हैं। पढ़ें- इन 10 चीजों को कान में डालने से आप हो सकते हैं बहरे
डॉक्टर के अनुसार, कान में खुजली कान में वैक्स या डैंड्रफ होने की वजह से हो सकती है। इसकी वजह से फंगल इन्फेक्शन, मिडिल ईयर इन्फेक्शन या एसिड रिफ्लेक्स भी हो सकता है। कई मामलों में खुजली शांत करने के लिए कान में कुछ चीजों को डालने के कारण मनोवैज्ञानिक की स्थिति भी पैदा हो सकती है।
डॉक्टर के अनुसार आपको भूलकर भी टूथपिक्स में कॉटन लपेटकर कान में नहीं डालनी चाहिए। इसके अलावा धार वाली चीजें जैसे- चाबी, हेयर पिन और शार्प नेल्स कान में नहीं डालनी चाहिए। इससे ईयर ड्रम और ईयर कैन को नुकसान हो सकता है। अगर आपको एक समय में एक ही बार खुजली हो रही है, तो ये चिंता का विषय नहीं है। हालांकि अगर खुजली अक्सर होती है, तो गंभीर हालत का संकेत हो सकता है। ये मिडिल ईयर इन्फेक्शन का संकेत हो सकता है, इसके लिए आपको डॉक्टर से मिलना चाहिए।
ऐसे मिटाएं कान की खुजली
डॉक्टर के अनुसार, कान की खुजली से राहत पाने के लिए आप छोटी उंगली का इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे कि आपके नाखून कटे हों और उंगली साफ हो।
चित्र स्रोत - Shutterstock