इस कमाल के सुगंधित मसाले से कम करें कैंसर का जोखिम!

क्या आप जानते हैं कि चक्र फूल (star anise) cancer और oxidative stress कम करने में सहायक है!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:22 AM IST

Read this in English.

मूल स्रोत -This wonder spice can help you keep cancer at bay

अनुवादक – Usman Khan

पर्यावरण के दूषित होने पर स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। दूषित पर्यावरण के चलते टॉक्सिन्‍स शरीर में प्रवेश कर फ्री रैडिकल बनाते हैं। इनसे हेल्‍दी सेल्‍स को बड़ा नुकसान होता है और कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी होने का खतरा बढ़ जाता है। हालांकि एंटीऑक्‍सीडेंट से भरपूर खाद्य पदार्थ खाने से काफी हद तक कैंसर से बचा जा सकता है। एंटीऑक्‍सीडेंट हेल्‍दी सेल्‍स को नुकसान पहुंचाने से पहले ही फ्री रेडिकल को खत्‍म कर देते हैं। एंटीऑक्‍सीडेंट से भरपूर खाद्य पदार्थों में से एक चक्र फूल (star anise) भी है। कई अध्‍ययनों में इस बात का जिक्र है कि इस सुगंधित मसाले के कैंसर की रोकथाम के अलावा कई अन्‍य स्‍वास्‍थ्‍य लाभ हैं। पढ़ें- हाई लेवल टेस्टोस्टेरोन से यूटरस कैंसर का बढ़ता है खतरा

कैंसर की रोकथाम में चक्र फूल कैसे सहायक है

एंटीऑक्‍सीडेंट से भरपूर चक्र फूल में टॉक्सिन्‍स और अन्‍य कार्सिनोजन को खत्‍म करने के गुण होते हैं। इसके अलावा इसमें भारी मात्रा में फ्लेवोनाइड्स (flavonoids) और फेनोल्‍स (phenols) तत्‍व होते हैं, जो डीएनए को डैमेज होने से बचाते हैं। एक अध्‍ययन के अनुसार, चक्र फूल कैंसर सेल माइग्रेशन को रोकता है, जिससे कैंसर के प्रसार को रोकने में सहायता मिलती है। इसके अलावा इसमें एंटी कार्सिनजेनिक (anti-carcinogenic) क्षमता होती है, जिससे ऑक्सीडेटिव स्‍ट्रेस (oxidative stress) कम होता है। चक्र फूल का इस्‍तेमाल कैंसर के विभिन्‍न प्रकार के जोखिम को कम करने के लिए भी किया जा सकता है।

चक्र फूल का ऐसे करें इस्‍तेमाल

ये मसाला मीठा होता है और इसकी सुगंध भी लाजवाब होती है। इसका इस्‍तेमाल आप सभी व्‍यंजनों में मिलाकर कर सकते हैं। इसके अलावा इसे मसाला चाय बनाने के लिए उपयोग कर सकते हैं।

चित्र स्रोत - Shutterstock

संदर्भ:

Jayakumar, R., & Kanthimathi, M. S. (2012). Dietary spices protect against hydrogen peroxide-induced DNA damage and inhibit nicotine-induced cancer cell migration. Food chemistry, 134(3), 1580-1584.

Yadav, A. S., & Bhatnagar, D. (2007). Chemo-preventive effect of Star anise in N-nitrosodiethylamine initiated and phenobarbital promoted hepato-carcinogenesis. Chemico-biological interactions, 169(3), 207-214.


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source