... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
आजकल अधिकतर महिलाएं 30 साल की उम्र के बाद ही बच्चे की प्लानिंग करती हैं। क्या आप जानती हैं कि प्रेगनेंट होने की सही उम्र क्या है?क्या आप जानते हैं कि इस उम्र के बाद महिला का फर्टिलिटी लेवल कम हो सकता है। अगर आप एक साल से भी ज्यादा समय से बच्चे की प्लानिंग कर रही हैं लेकिन सफल नहीं हो रही हैं, तो हो सकता है कि आप हाइपोथायरायडिज्म से पीड़ित हों। गाइनोकोलोजिस्ट डॉक्टर अरुंधति धरआपको बता रही हैं कि हाइपोथायरायडिज्म से किस तरह फर्टिलिटी पर असर पड़ सकता है।
महिलाओं में हाइपोथायरायडिज्म का कारण थायरॉयड ग्लैंड द्वारा थायरॉयड हार्मोन का पर्याप्त उत्पादन नहीं होना है। इससे आपके शरीर और प्रजनन प्रणाली पर असर बुरा पड़ता है, जिससे आपको कंसीव करने में मुश्किल हो सकती है। आपको गर्भधारण के लिए अण्डोत्सर्ग (ovulate) करना पड़ता है लेकिन अगर आप हाइपोथायरायडिज्म से पीड़ित हैं, तो आप नियमित रूप से ऑव्युलेट नहीं कर पाती हैं। जब थायराइड हार्मोन सेलुलर फंक्शन को रेगुलेट करते हैं, तो असामान्य थायराइड फंक्शन ओव्यलैशन (ovulation) और फर्टिलिटी को प्रभावित करते हैं। थायराइड हार्मोन का लेवल कम होने से भी अंडाशय के कामकाज में बाधा पैदा होती है, जिससे प्रोजेस्टेरोन का उत्पादन कम हो जाता है और पीएमएस यानि महावारी पूर्व सिंड्रोम का खतरा बढ़ जाता है।
पुरुषों में हाइपोथायरायडिज्म
ऐसा माना जाता है पुरुषों को हाइपोथायरायडिज्म का कम खतरा होता है। आपको बता दें कि इससे पुरुषों की प्रजनन क्षमता पर भी असर पड़ सकता है। हाइपोथायरायडिज्म से पीड़ित पुरुष के स्पर्म काउंट और लिबिडो कम हो सकते हैं। इसके अलावा इससे महिला और पुरुष दोनों को थकान की समस्या हो सकती है।
हाइपोथायरायडिज्म के लक्षण
इसके लक्षण एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति को हो सकते हैं। कई बार इसके लक्षणों का पता नहीं चल पाता है। हालांकि कई मामलों में इसके कुछ संकेतों का पता लगाया जा सकता है। वैसे इसके सामान्य लक्षण वजन बढ़ना, थकान, कब्ज मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द, सुस्ती, अनियमित पीरियड्स और नींद नहीं आना हैं। इसके अलावा स्किन ड्राई और पतली हो सकती है या आपके बाल भी मोटे या पतले हो सकते हैं।
Read this in English
अनुवादक – Usman Khan
चित्र स्रोत - Shutterstock