... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : February 13, 2017 12:09 PM IST
बच्चों के सिर में जूं होना एक आम समस्या है। जूं होने से सिर में खुजली होने लगती है। हालांकि ये गंभीर समस्या नहीं है लेकिन सिर को साफ रखकर इस समस्या से बचा जा सकता है। वैसे घर में किसी भी सदस्य को जूं हो सकती है। क्या आप बच्चों के सिर में जूं होने से बचाने के तरीके जानते हैं? खैर, अगर आपके घर में किसी बच्चे को जूं हैं और आप नहीं चाहते हैं कि वो किसी दूसरे को भी हो, तो बंनेर्घट्टा रोड़ स्थित फोर्टिस हॉस्पिटल में कंसल्टेंट पीडीअट्रिशन डॉक्टर योगेश कुमार गुप्ता के इन पांच उपायों पर जरूर अमल करें।
(1) साझा होने वाले स्थानों को लेकर सतर्क रहें
घर की कोई ऐसी जगह जहां सभी लोग इकठ्ठा होते हैं या साझा होने वाले सामान से एक-दूसरे को जूं होने का अधिक खतरा रहता है। कपड़ों और कारपेट जैसी जगह पर जूं लगभग 72 घंटे तक रह सकती हैं। जाहिर है इन चीजों के संपर्क में आने से किसी दूसरे व्यक्ति को भी जूं हो सकती हैं।
(2) सिर को सिर से मिलाने बचें
अगर बच्चे की सिर में जूं है, तो आपको अपने सिर को उसके सिर से टच करने से बचना चाहिए। इससे जूं के फैलने का अधिक खतरा रहता है। बेहतर है जिसको जूं हैं, उसका सही तरह इलाज किया जाए। जूं सीधे तौर पर संपर्क में आने से फैलती हैं।
(3) चीजों को अलग रखें
अगर आपके घर में किसी बच्चे को जूं हैं, तो उसके बालों के साथ खेलने से बचना चाहिए। उसे अपनी पर्सनल चीजें जैसे ब्रश, कंघी, टोपी और स्कार्फ आदि का इस्तेमाल ना करने दें। हफ्ते में एक बार बच्चे का सिर की जांच करें। चादर, तौलिया जैसी चीजों को गर्म पानी में धोएं। अगर आप ऐसा नहीं कर सकते हैं, तो ऐसी चीजों को एक बड़े बैग में भरकर कम से कम तीन दिनों तक रखें, इससे जूं मर जाती हैं।
(4) पुरानी चीजों को हटा दें
घर में जिस व्यक्ति को जूं है, तो आप उसके द्वारा इस्तेमाल होने वाली चीजों जैसे कंघी, ब्रश और हेयर केयर उत्पादों को बदल दें ताकि उनका इस्तेमाल कोई अन्य सदस्य ना कर सके। आप उसके सामान को अलग भी रख सकते हैं। उसकी चीजों को औषधीय शैम्पू से धोएं या गर्म पानी का इस्तेमाल करें।
(5) दवाओं का इस्तेमाल करें
जूं के इलाज के लिए मेलाथियान,दिमेंथीकन और पर्मेथ्रिन कारगर हैं। इसके अलावा ओरल मेडिसिन जैसे इवरमेक्टिन भी उपलब्ध होती है। ध्यान रहे कि इन दवाओं का डॉक्टर की सलाह पर उचित तरीके से इस्तेमाल करें।
Read this in English
अनुवादक – Usman Khan
चित्र स्रोत - Shutterstock