... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Read this in English
जब आप जल्दबाज़ी में किचन में काम कर रहे होते हैं तो कई बार सब्ज़ी के साथ-साथ अपनी उंगली भी काट लेते हैं। चाहे कट गहरा हो या कम हो, आपको अपना काम छोड़कर खून रोकने की कोशिश करनी पड़ती है। आमतौर पर लोग ऐसे में हल्दी लगा लेते हैं और खून बहना बंद होने का इंतज़ार करते हैं। ज़ाहिर है, दर्द भी होता ही रहता है। लेकिन क्या आपको मालूम है इस तरह के कट से खून रोकने का एक असरदार और बिना दर्द का तरीका भी है? और वो भी इतना आसान कि जिसके लिए आपको कुछ खास करने की जरूरत भी नहीं पड़ती। ये तरीका है रूई का इस्तेमाल। उंगली, हाथ, हथेली पर कट लगने पर खून तुरंत रोकने के लिए हल्दी का डिब्बा नहीं बल्कि फर्स्ट एड बॉक्स से रूई निकालें।
खून रोकने के लिए कैसे करें रूई का इस्तेमाल
जब भी आपको कट से खून बहना रोकना हो तो रूई का मोटा-सा टुकड़ा लें। इसे चिमटे से पकड़ कर गैस की आंच, स्टोव या कैंडल की लौ पर रखें। रूई को जलकर काला होने दें। रूई से आग बुझ जाने पर उसे तुरंत कट पर रख कर दबाएं। ये ज़ख्म से चिपक जाना चाहिए। फिक्र न करें इस जली हुई रूई से आप जलेंगे नहीं। यूनानी चिकित्सा में खून बहने से रोकने के लिए ये तरीका अपनाया जाता है।
नोट – अगर आपका ज़ख्म बहुत बड़ा है या कट बहुत गहरा है तो ये तरीका न अपनाएं। इसे सिर्फ छोटे और मामूल कट के लिए अपनाएं। अगर इस तरीके को अपनाने के बाद खून बहना न रूके तो डॉक्टर के पास ज़रूर जाएं।
(ये विचार लेखिका के अपने हैं। Thehealthsite.com इस घरेलु उपचार की सलाह नहीं देता।)
मूल स्रोत –Home remedy to stop bleeding immediately
अनुवादक – Shabnam Khan
चित्र स्रोत – Shutterstock
संदर्भ:
1. Niir Board Of Consultants And Engineers.Handbook On Unani Medicines With Formulae, Processes, Uses And Analysis. illustrated. National Institute Of Industrial Re, 2003. 678 p
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।