मसूड़ों में दर्द होने पर नमक और तेल की मालिश से तुरंत पाएं राहत

क्या आपके मसूड़ों में दर्द और सूजन होती है? अगर हां, तो ये उपाय कारगार साबित हो सकता है!

WrittenBy

Written By: Usman khan | Updated : January 5, 2017 8:22 AM IST

दांतों को सेहत और सुंदरता का आईना माना जाता है। दांतों के स्‍वस्‍थ और मजबूत होने पर ही कोई भी व्‍यक्ति खाने-पीने का मजा ले पाता है। इनका स्‍वस्‍थ होना मसूड़ों पर निर्भर करता है। यानि अगर मसूड़े मजबूत हैं, तो दांत भी स्‍वस्‍थ रहेंगे।  अस्वस्थ खानपान, स्‍मोकिंग, दांतों की सफाई नहीं रखना आदि से मसूड़े खराब हो सकते हैं और उनमें दर्द और सूजन हो सकती है। कई बार मेरे भी मसूड़ों में दर्द हुआ है। दर्द और फूलन से राहत पाने के लिए मैंने घर के लोगों द्वारा आजमाया हुआ एक घरेलू उपाय अपनाया। इससे मुझे काफी आराम मिला। आइए जानते हैं, क्‍या है वो उपाय: पढ़ें- मसूड़ों की समस्याओं से बचाव के लिए आज़माएं ये 5 हर्बल उपाय

क्या है उपाय

मसूड़ों में दर्द और सूजन होने पर तेल में नमक मिलाकर लगाने से दर्द से तुरंत राहत मिलती है और एक से दो दिन में सूजन भी कम हो जाती है।

इसका उपयोग कैसे करें

  • किसी छोटी कटोरी में दो से तीन चुटकी सादा नमक या सेंधा नमक लें।
  • अब उसमें सरसों के तेल की चार से पांच बूंदें मिला दें।
  • नमक और तेल को अच्‍छी तरह मिला दें।
  • इस मिश्रण से अंगुली द्वारा दांत और मसूड़ों की हल्की मालिश करें।
  • बाद में सादे या गुनगुने पानी से कुल्ला कर लें।

नमक और तेल ही क्यों?

नमक में मैग्नीशियम, कैल्शियम, ब्रोमाइड, सोडियम जैसे तत्‍व पाए जाते हैं, जो दांतों से जहरीले और नुकसानदायक पदार्थों और बैक्टीरिया को बाहर निकालने में सहायक होते हैं। सरसों के तेल में एंटी बैक्टीरियल और एंटी फंगल गुण मौजूद होते हैं। इसका इस्तेमाल एंटी बैक्टीरियल तेल के तौर पर भी किया जाता है। फंगल इंफेक्शन से बचने के लिए इसे सीधा त्वचा पर लगाया जा सकता है।

अगली बार जब कभी आपके मसूड़ों में दर्द या सूजन की समस्‍या हो, तो एक बार इस नुस्‍खे को ज़रूर अपनाएं। इससे आपको काफी आराम मिलेगा।

(नोट – ये लेखक के अपने निजी विचार हैं। Thehealthsite.com ऐसे किसी घरेलु नुस्ख़े की सलाह नहीं देता है।)

चित्र स्रोत - Shutterstock


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source