... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Read this in English
अनुवादक: Anoop Singh
आप कब्ज़ से पीड़ित हैं और इससे राहत पाने के लिए आपने गर्म पानी से लेकर लैक्सेटिव तक हर तरह के उपाय अपना लिए हैं फिर भी आपको किसी तरह का फायदा नहीं हो रहा है तो हम आपको बताते हैं कि आखिर इसकी क्या वजह है? जैसा आपने सुन रखा है कि अलग अलग तरह के घरेलू उपायों को अपनाने से कब्ज़ पूरी तरह ठीक हो जाता है ऐसा सबके साथ नहीं होता है। हम यहाँ आपको कब्ज़ से बचने के ऐसे ही कुछ घरेलू उपायों के बारे में बता रहे हैं जो हर किसी के मामले में असरदार नहीं होते हैं। पढ़ें: पाचन से जुड़ी समस्याओं से बचने के लिए अपनाएं ये ख़ास डाइट प्लान
फाइबर : जहाँ कई लोगों का मानना है कि डाइट में अधिक से अधिक फाइबर शामिल करने से वे कब्ज़ से छुटकारा पा सकते हैं। यह बात कई लोगों के लिए सही भी है, खाने में फाइबर से भरपूर चीजें खाने से मल त्याग करते समय किसी भी तरह की दिक्कत नहीं होती है लेकिन कुछ लोगों के साथ इसका बिल्कुल उल्टा होता है। आइडियोपैथिक कान्स्टपेशन के शिकार कुछ लोगों पर किये एक शोध के अनुसार जो लोग हफ्ते में सिर्फ दो या तीन बार शौच के लिए जाते हैं उनकी डाइट में फाइबर की मात्रा कम करने से उनके कब्ज़ में काफी सुधार होने लगता है। यह शोध यह दर्शाता है कि फाइबर सभी लोगों के लिए फायदेमंद नहीं है।
गर्म या ठंडा पानी पीना : पानी की कमी होना कब्ज़ होने का सबसे मुख्य कारण माना जाता है। इसका मतलब यह नहीं है कि आप दिन भर में कई लीटर पानी पी जायें। कुछ अध्ययनों के अनुसार, पानी पीना तभी फायदेमंद है जब आप इसके साथ पर्याप्त मात्रा में फाइबर से भरपूर डाइट ले रहे हों। सिर्फ पानी पीने से कब्ज़ में ज्यादा फर्क नहीं पड़ता है।
प्रोबायोटिक : यह सच है कि प्रोबायोटिक का सेवन करने से कब्ज़ में काफी आराम मिलता है। हाल ही में किये एक अध्ययन के अनुसार प्रोबायोटिक खाने से शरीर में अच्छे बैक्टीरिया की मात्रा बढ़ जाती है और ये मल की कंसिस्टेंसी को ढीला कर देते हैं जिससे आपको मल त्याग करने में आसानी रहती है। हालांकि शोध से यह बात भी पता चली कि लगातार चार हफ़्तों तक प्रोबायोटिक का सेवन करने से इसका असर कम होने लगता है।
हर्बल सप्लीमेंट: कभी भी मेडिकल स्टोर से हर्बल सप्लीमेंट लेते समय सावधानी बरतें क्योंकि ऐसी सारी दवाइयां सब पर असर नहीं करती हैं। अगर आप इन दवाइयों का सेवन करना ही चाहते हैं तो पहले एक बार डॉक्टर की सलाह ले लें।
एंटासिड : कई लोगों का मानना है कि पेट में लगातार गैस बनने के कारण ही उन्हें कब्ज़ की समस्या हो जाती है और ऐसे में एंटासिड दवाइयों के सेवन से इससे छुटकारा पाया जा सकता है। हालांकि सारे एंटासिड उतने असरदार नहीं होते हैं लेकिन मिल्क ऑफ़ मैग्नीशिया ऐसे में काफी असरदार होता है। बच्चों पर किये एक शोध के अनुसार मिल्क ऑफ़ मैग्नीशिया, कब्ज़ से आराम दिलाने में बहुत असरदार पाया गया है। इसलिए अगली बार जब भी कब्ज़ और गैस से निपटने के लिए दवा लेने जायें तो इस बात का ध्यान रखें।
चित्रस्रोत: Shutterstock
संदर्भ :
1. Ho, K. S., Tan, C. Y. M., Daud, M. A. M., & Seow-Choen, F. (2012). Stopping or reducing dietary fiber intake reduces constipation and its associated symptoms. World journal of gastroenterology: WJG, 18(33), 4593.
2. 1: Anti M, Pignataro G, Armuzzi A, Valenti A, Iascone E, Marmo R, Lamazza A,Pretaroli AR, Pace V, Leo P, Castelli A, Gasbarrini G. Water supplementation enhances the effect of high-fiber diet on stool frequency and laxative consumption in adult patients with functional constipation. Hepatogastroenterology. 1998 May-Jun;45(21):727-32. PubMed PMID: 9684123.
3. Sadeghzadeh, M., Rabieefar, A., Khoshnevisasl, P., Mousavinasab, N., & Eftekhari, K. (2014). The Effect of Probiotics on Childhood Constipation: A Randomized Controlled Double Blind Clinical Trial. International journal of pediatrics, 2014.
4. 1: Loening-Baucke V, Pashankar DS. A randomized, prospective, comparison study of polyethylene glycol 3350 without electrolytes and milk of magnesia for children with constipation and fecal incontinence. Pediatrics. 2006 Aug;118(2):528-35.PubMed PMID: 16882804.