Cholera से बचायेंगे ये 5 एक्सपर्ट टिप्स

मानसून में ऐसे करें आप अपना और अपने परिवार का हैजा (कॉलेरा) से बचाव।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:39 AM IST

 Read in English 

अनुवादक -Sadhna Tiwari

कॉलेरा  या हैजा  की बीमारी के सबसे पहले लक्षण है डायरिया और पेट में दर्द या मरोड़ें। यह इंफेक्शन और उसके लक्षण एक सप्ताह या उससे अधिक समय तक रह सकते हैं और सही इलाज़ नहीं मिलने पर कॉलेरा  मृत्यु का भी कारण बन सकता है।  कॉलेरा  से बचने का सबसे आसान तरीका है खुद को इंफेक्शन से बचाना।  आस्था मल्टीस्पेशलिटी सेंटर , दिल्ली के सीनियर फिजिशियन और डायरेक्टर, डॉ. रतन कुमार वैश ने हमें कुछ महत्वपूर्ण  बातें बताई जो कॉलेरा  से बचाव में मददगार साबित हो सकती हैं -

1) साफ़ पानी का इस्तेमाल करें -  पीने और खाना बनाने  के लिए साफ़ पानी का इस्तेमाल करें।  किसी विश्वसनीय लैब से पानी की जांच कराएं और  उसमें कोई बैक्टीरिया मिलने पर प्रशासन को सूचित करें। इस तरह के पानी को बिना उबालें न पीएं और खाना बनाने से पहले भी पानी को पर्याप्त उबाले। अगर आपके घर में वॉटर प्यूरिफिकेशन मशीन है तो उसके पानी की भी जांच कराएं।  अगर टेस्ट पॉजिटिव आता है तो सर्विस प्रोवाइडर कंपनी को बुलाकर फ़िल्टर बदलवाएं।

2)  साफ़ सफाई का रखें ख्याल- बाथरूम जाने के बाद और खाना खाने से पहले हाथ ज़रूर धोएं।  डॉ. वैश कहते हैं कि, हाथों को  कम से कम एक मिनट तक साबुन से साफ़ करना चाहिए और उसके बाद साफ़ पानी से उसे धोना चाहिए। इस बात का भी ख्याल रखें कि आपके घर खाना बनानेवाले  और उसे परोसनेवाले लोग खाना पकाने और परोसने से पहले अपने हाथ धो लें। पढ़े- इन 10 कारणों से रोज़ नहाना है ज़रूरी!

3)  साफ़ प्लेट और चम्मचों का इस्तेमाल करें।

4) भोजन को अच्छी तरह पकाकर खाएं, कच्ची सब्जियां न खाएं। खाना पकने के बाद धीरे-धीरे बैक्टीरिया पनपने लगते हैं जिससे  इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है इसीलिए हमेशा  गरम खाना खाएं जो  2  घंटो से अधिक समय पहले न बनाया गया हो।  साथ ही बासी खाना खाने से भी बचें। पढ़ें -पाचन से जुड़ी समस्याओं से बचने के लिए अपनाएं ये ख़ास डाइट प्लान

5) खुद की साफ़ सफाई का रखें ध्यान - नियमित रूप से अपने नाख़ून काटें।  आपके कुक और नौकरों से भी नाख़ून काटने और साफ़ सफाई का ध्यान रखने के लिए कहें।  बेमतलब चीज़ों को हाथ न लगाएं।  साथ ही पेन या नाख़ून चबाने की आदतों से भी बचे और अपने बच्चों को भी ऐसा न करने दें।

 चित्र स्रोत: Shutterstock 


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source