hamburger icon
A
Read in English

अंगदान करने से पहले इन 10 बातों पर दे ध्यान!

अगर आपकी अंगदान करने की इच्छा है, तो इस आर्टिकल से आपको पूरी जानकारी मिल सकती है

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:40 AM IST

Read this in English

अनुवादक – Usman Khan

अंगदान करने के क्या मतलब है और अंगदान कैसे किया जाता है? ये ऐसे सवाल हैं, जिसका जवाब सभी लोगों को नहीं पता है। कई लोग सिर्फ इतना जानते हैं कि अगर किसी को अपना कोई अंगदान करना होता है, तो उसे ऑर्गन डोनेशन सेंटर को फोन करके बताना होता है। ऑर्गन रिसीविंग एंड गिविंग अवेयरनेस नेटवर्क के सीईओ सुनान्या सिंह के अनुसार, जो लोग ऐसी जानकारी रखते हैं, वो गलत है। वास्तव में अंगदान करने की एक प्रक्रिया होती है, जिसका अंगदान करने वाले को पालन करना होता है। अंगदान करने की यह है पूरी प्रक्रिया।

1) सबसे पहली बात ये है कि अंगदान केवल ब्रेन डेथ के मामले में ही होता है और इस स्थिति को व्यक्ति की मौत के बाद अस्पताल ही घोषित कर सकता है।

2) ये वही अस्पताल होता है, जहां मृतक का इलाज चल रहा था। इस काम को उसके सलाहकारों, ट्रांसप्लांट कोऑर्डिनेटर और डॉक्टर की देखरेख में किया जाता है।

3) जब आप अंगदान करने की इच्छा बनाते हैं, तो आपको रजिस्टर कराने पर उस संगठन से एक कार्ड मिलता है, जो ये दर्शाता है कि आपने अंगदान करने का इरादा बनाया है।

4) ये जरूरी नहीं है कि जिस संगठन को आप अंगदान करना चाहते हैं, वो इससे संबंधित सही प्रक्रिया की जानकारी रखता हो।

5) दरअसल अस्पताल परिवार और डोनर के सलाहकार से संपर्क करता है और परिवार का दृष्टिकोण जानता है। अस्पताल की समिति व्यक्ति के ब्रेन डेथ की घोषणा के बाद ये प्रक्रिया संभालती है।

6) भारत में वर्तमान में डोनर के परिजन ये तय करते हैं कि वो अंगदान करना चाहता है या नहीं। यहां तक कि अगर आपने अंगदान करने का वादा किया है, तो भी परिजनों की मंजूरी के बिना अंगदान नहीं किया जा सकता है।

7) ऑर्गन डोनर कहीं भी रजिस्टर कराने से पहले अपने परिवार से चर्चा जरूर कर ले। ताकि वो आपकी मृत्यु के बाद आपकी इच्छा को पूरी कर सकें।

8) कई ऐसे मामले भी देखे गए हैं, जब परिजनों ने अंगदान के लिए मना कर दिया, क्योंकि मृतक ने उन्हें कभी इस संबंध में नहीं बताया था। इस स्थिति में अंगदान करने का फैसला लेना उनके लिए मुश्किल होता है।

9) अंगदान के लिए पंजीकरण कराने और डोनर कार्ड मिलने का ये मतलब नहीं है कि आप कानून के दायरे में आ गए हो। यह महज आपकी इच्छा है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है कि आपको कहां से डोनर कार्ड मिलता है।

10) यह कार्ड सिर्फ इस बात का प्रतीक है कि आप अंग दान करना चाहते हैं। इसलिए इसे हमेशा अपने साथ रखे और अपनी इच्छा को दोस्तों और परिजनों को बताएं।

चित्र स्रोत - Shutterstock