... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:39 AM IST
Read this in English.
अनुवादक – Usman Khan
बहुत से लोग नियमित रूप से कैल्शियम की खुराक लेते हैं। बेशक मेनोपॉज, ऑस्टियोपोरोसिस या गठिया से पीड़ित लोगों के लिए ये जरूरी है लेकिन आम लोग भी फिट रहने के लिए ये गोली लेते हैं। फोर्टिस हॉस्पिटल में कंसल्टेंट फिजिशियन डॉक्टर प्रदीप शाह के अनुसार, कैल्शियम की खुराक सही मात्रा में नहीं लेने या किसी दूसरी दवाओं के साथ लेने पर कई साइड इफ़ेक्ट हो सकते हैं। पढ़ें- कैल्शियम शरीर के लिए क्यों ज़रूरी होता है?
1) कब्ज
डॉक्टर के अनुसार, ऐसे कई मामले देखे गए हैं कि कैल्शियम की खुराक लेने से कई मरीजों को कब्ज की समस्या हो गई है। कब्ज के अलावा इससे पेट में बेचैनी की समस्या भी हो सकती है। कैल्शियम के साथ एंटीएसिड लेने से बचना चाहिए।
2) अन्य दवाओं की क्षमता पर प्रभाव
एंटीएसिड के अलावा आयरन की खुराक भी कैल्शियम के साथ नहीं लेनी चाहिए। इससे आपको गोली का लाभ नहीं मिल पाएगा। इसलिए इन दोनों खुराक को अलग-अलग समय पर लेना सही होता है। इन दोनों के बीच कम से कम चार घंटे का अंतर होना चाहिए।
3) किडनी स्टोन
रोजाना 1000-1300 मिलीग्राम कैल्शियम की जरूरत होती है, अगर आप इससे अधिक खुराक ले रहे हैं तो, आपको किडनी स्टोन की समस्या हो सकती है।
4) विटामिन डी टोक्सिसिटी
कैल्शियम की खुराक के साथ विटामिन डी की दवा लेने से विटामिन डी टोक्सिसिटी की समस्या हो सकती है। बॉडी में विटामिन डी का लेवल 30-70 एनजी/एमएल होना चाहिए। इसके 100 एनजी / एमएल से ज्यादा होने पर विटामिन डी टोक्सिसिटी की समस्या हो सकती है। इससे आपको मतली, कमजोरी, बार-बार पेशाब और भूख की कमी की समस्या हो सकती है।
5) मांसपेशियों में ऐंठन
इससे बुजुर्गों के मांसपेशियों में ऐंठन और दर्द की समस्या हो सकती है। क्योंकि आपके टिश्यू और मांसपेशियोंमें कैल्शियम जमना शुरू हो सकता है।
6) चिड़चिड़ापन
कैल्शियम की खुराक लेने से चिड़चिड़ापन, उलझन महसूस होना और कुछ मामलों में उदास होना जैसी शिकायत हो सकती है।
चित्र स्रोत - Shutterstock