hamburger icon
A
Read in English

आंखों में खुजली, जलन और लाल होने के ये हैं 15 कारण

कंप्यूटर पर काम करने वाले और ज्यादा टीवी देखने वाले ये लेख जरूर पढ़ें

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:40 AM IST

Read this in English

अनुवादक – Usman Khan

आंखें लाल होना आम बात है, लेकिन कई बार यह किसी गंभीर बीमारी का लक्षण भी हो सकता है। नोएडा स्थित जेपी हॉस्पिटल के एडिशनल डायरेक्टर डॉक्टर संजीव गुप्ता के अनुसार, अगर आपकी आंख बार-बार लाल होती है, तो गंभीर समस्या हो सकती है। आंखों के लाल होने के अलावा अगर खुजली और जलन होती है, तो ये नीचे दिए गए किसी रोग या विकार के लक्षण हो सकते हैं। पढ़ें- क्या थ्रीडी ग्लासेज़ लगाने से आंखों को होता है नुकसान?

1) कंजक्टीवाइटिस (Conjunctivitis)- आंखों से जुड़े ये एक आम समस्या है। बच्चे और वयस्कों को होने वाली इस समस्या का कारण कंजक्टीवा या आईबॉल के बाहरी झिल्ली में सूजन का होना है। इसमें आंखें लाल पिंक हो जाती हैं।

2) यूवाइटिस (Uveitis) - ये आंख के रेटिना और सफेद हिस्से के बीच की परत पर सूजन होने की वजह से होता है। इसके लक्षणों में धुंधला दिखना, दर्द और दूर की नजर कमजोर होना शामिल है।

3) कॉर्नियल अल्सर ( Corneal ulcer)- इस विकार में कॉर्निया प्रभावित होता है, जोकि कॉन्टेक्ट लेंस के अनुचित प्रयोग या इन्फेक्शन के कारण होता है। इसके लक्षणों में आंखों से पानी बहना, दर्द, सूजन और दूरदृष्टि शामिल है।

4) ड्राई आई सिंड्रोम- लूब्रिकैशन के लिए आंखों द्वारा पर्याप्त आंसू नहीं पैदा कर पाने के कारण ये समस्या होती है। कई मामलों में खराब आंसू ड्राई आई का कारण बन सकते हैं। इसके अलावा आंखों का लाल होना और खुजली भी हो सकती है।

5) ज्यादा टीवी देखना- ज्यादा देर तक टीवी देखने या कंप्यूटर पर काम करने से आंखें लाल हो सकती हैं। इससे बचने के लिए बीच-बीच में ब्रेक लेते रहें।

6) बार-बार आंखें छूना- आपकी ये आदत आंखों में इन्फेक्शन पैदा कर सकती है। इसके अलावा खराब क्वालिटी वाले मेक-अप प्रोडक्ट से इन्फेक्शन हो सकता है।

7) कॉन्टेक्ट लेंस- लंबे समय तक कॉन्टेक्ट लेंस पहनना और उनकी सही तरह से देखभाल नहीं करने पर आपकी आंखें लाल हो सकती हैं। इतना ही नहीं इससे जलन और फंगल आई इन्फेक्शन भी हो सकता है।

8) हर्पीज- ओक्युलर हर्पीज (Ocular herpes) एक वायरल इन्फेक्शन है, जो टाइप 1 हर्पीज सिंप्लेक्स वायरस की वजह से होता है, जो कॉर्निया के लिए परेशानी का सबब बन सकता है। इससे आंखे लाल होना, सूजन, दर्द और पानी बहने की समस्या भी हो सकती है।

9) एलर्जी- धूल, कैमिकल और कांटेक्ट लेंस से कई लोगों को एलर्जी हो सकती है, जिससे आंखें लाल हो सकती हैं।

10) ग्लूकोमा- आंखें लाल होने के साथ अगर आप दृष्टि हानि और मतली महसूस कर रहे हैं, तो ये ग्लूकोमा हो सकता है। इसका इलाज नहीं कराने पर आंखों की रौशनी पूरी तरह जा सकती है।

11) स्विमिंग- पानी में मिले क्लोरीन और बैक्टीरिया की वजह से आंखें लाल हो सकती हैं। इसलिए बेहतर स्विम गॉगल्स पहनकर ही स्विमिंग करें।

12) नींद की कमी- अगर आप रोजाना केवल तीन से चार घंटे ही सोते हैं, तो आपकी आंखें लाल हो सकती हैं। इससे बचने के लिए आपको कम से कम आठ घंटे सोना चाहिए।

13) कोल्ड और फ्लू- सर्दी और फ्लू होने पर आपकी आंखें लाल हो सकती हैं। इस दौरान छींकने या खांसने से आपकी आंखें लाल हो जाती हैं।

14) आई ड्रॉप - लंबे समय तक आई ड्रॉप का इस्तेमाल करने से आपकी आंखें लाल हो सकती हैं।

15) स्टाइ (Sty )- ये एक दर्दनाक फुंसी होती है जो पलक के ऊपर या नीचे हो जाती है। इसे आपकी आंखें लाल हो सकती हैं। इससे बचने के लिए आपको सोने से पहले मेकअप रिमूव कर लेना चाहिए।

चित्र स्रोत - Shutterstock