Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Read this inEnglish
अनुवादक – Shabnam Khan
हैंड-फुट सिंड्रोम (एचएफएस) कीमोथैरेपी और ब्रेस्ट व कोलोरेक्टल कैंसर में इस्तेमाल की जाने वाली दवाओं का साइड इफेक्ट है। ये स्किन इंफेक्शन तब होता है जब दवाओं का कुछ हिस्सा पैर या हाथ के स्किन सेल्स से बाहर रिसने लगता है। एचएफएस से इन हिस्सों में लालिमा, सूजन और दर्द जैसी समस्याएं होती हैं। एक अध्ययन में ये बात सामने आई है कि मेहंदी यानी हिना लगाने से इस साइड इफेक्ट में राहत पाई जा सकती है।
ऑन्डोकुज़ मायिस यूनिवर्सिटी मेडिकल स्कूल के डिपार्टमेंट ऑफ ऑन्कोलॉजी के तुर्की डॉक्टरों ने पाया कि ब्रेस्ट और कोलोरेक्टल कैंसर के उपचार में मुंह से दी जाने वाली कीमोथैरेपी दवा केपेसिटेबाइन (Capecitabine) एचएफएस का कारण बनती हैं। उन्होंने अपने एचएफएस से पीड़ित 6 मरीज़ों को प्रभावित हाथ और पैर पर मेहंदी लगाने की सलाह दी। उन्होंने पाया कि उनके मरीज़ पर ये उपचार काम कर रहा है और इसकी वजह से उन्हें डोज़ कम नहीं करनी पड़ी, न ही मेहंदी लगाने से कोई नुकसान हुआ। साल 2008 में प्रकाशित एक अध्ययन में ये बात सामने आई कि इन मरीज़ों में चिकित्सकीय सुधार हुआ क्योंकि मेहेंदी में एंटी-इनफ्लैमटॉरी, बुख़ार कम करने वाली और दर्द में राहत पहुंचाने वाले तत्व होते हैं।
अगर कीमोथैरेपी के बाद आपको ऐसी तकलीफ होती है, लालिमा, सूजन या दर्द होता है तो आप मेहंदी पेस्ट को हाथ-पैर पर लगा सकते हैं।
वैसे कहते हैं उपचार से बेहतर बचाव है। फोर्टिस हॉस्पिटल मुंबई के कंसल्टेंट ऑक्नो सर्जन डॉक्टर अनिल हेरूर कहते हैं कैंसर के मरीज़ हैंड-फुट सिंड्रोम से बचने के लिए, कीमोथैरेपी के कम से कम के बाद ये टिप्स अपनाएं:
चित्र स्रोत - Wikimedia Commons
संदर्भ:
[1] Invest New Drugs. 2008 Apr;26(2):189-92. Epub 2007 Sep 21. Topical henna for capecitabine induced hand-foot syndrome. Yucel I(1), Guzin G.