... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Read this in English
अनुवादक: Anoop Singh
सर्दी-जुखाम और गले में खराश, सर्दियों में होने वाली आम बीमारियां हैं। बदलते मौसम और कमजोर इम्युनिटी के कारण आप जल्द ही इन बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं। लेकिन हर समय इन बीमारियों से बचने के लिये तुरंत दवा खा लेना अच्छी बात नहीं है, क्योंकि ये दवाइयाँ सिर्फ उन लक्षणों से अस्थायी आराम देती हैं नाकि उन्हें पूरे तरह से ठीक करती हैं। इसलिए हम यहाँ पर इन बीमारियों से बचने के लिए एक घरेलु उपचार बता रहे हैं जिससे आपको बहुत जल्द आराम मिलेगा।
बचपन से ही मेरी माँ इन सबसे बचने के लिये यह काढ़ा बनाकर देती थी। कई तरह के मसालों, तुलसी की पत्तियाँ, शहद और पानी से बनने वाला यह काढ़ा, तुरंत राहत पंहुचाने में बहुत कारगर रूप से काम करता है। वैसे भी तुलसी की पत्तियाँ और शहद हमारे शरीर को कई तरीके से फायदा पहुंचाती है और इनके साथ कुछ मसालों को मिलाकर बना यह काढ़ा बहुत ही गुणकारी होता है। आइये जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी :
सामग्री :
बनाने का तरीका :
इस काढ़े की सबसे अच्छी बात यह है कि यह अन्य घरेलु औषधियों की तरह कड़वा नहीं है। बल्कि यह काफी स्वादिष्ट भी है, अदरक और कालीमिर्च होने के कारण यह स्वाद में स्पाइसी लगता है।
चित्र स्रोत : Shutterstock