... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Read this inEnglish
अनुवादक – Anoop Singh
डायबिटीज़ मरीजों के साथ अक्सर देखा गया है कि वे बाकी सारे दिन के लंच और डिनर में सही डाइट का पूरा ध्यान रखते हैं लेकिन सुबह के नाश्ते को लेकर सोच में पड़ जाते हैं कि क्या खायें क्या न खायें? हालांकि चाहे लंच हो या नाश्ता, डायबिटीज़ के मरीजों को एक बात ख़ास तौर पर ध्यान देनी चाहिये कि, आप वही फ़ूड खायें जिनका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम हो। ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होने के कारण ये खाद्य पदार्थ आपके शरीर के ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखते हैं। यहाँ हम ऐसे ही कुछ हेल्दी नाश्तों के बारे में बता रहे हैं जो डायबिटीज़ मरीजों के लिये सबसे उपयुक्त हैं और इससे आपका पेट भी लम्बे समय तक भरा रहेगा।
ज्वार उत्तपम: लगभग 175 कैलोरी से भरपूर यह ज्वार उत्तपम डायबिटीज़ के मरीजों के लिये सबसे उपयुक्त नाश्ता है। डॉ नेहा चंदना बताती हैं कि, आयरन से भरपूर ज्वार और प्रोटीन से भरे उड़द दाल से बनने वाली यह डिश आपके शरीर में ब्लड ग्लूकोज़ लेवल को नियंत्रित रखने में बहुत मदद करती है।
ओट्स उपमा : न्यूट्रीशिनिस्ट डॉ. नैनी शीतलवाड़ बतातीं है कि सिर्फ एक कटोरी ओट्स उपमा आपके दिन की शुरुवात के लिए हेल्दी नाश्ता है। फाइबर,विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होने के कारण निश्चित तौर पर यह डायबिटीज़ के रोगियों के लिये बहुत फायदेमंद है। इसमें मसाले और सब्जियां मिलाकर आप इसे और भी स्वादिष्ट बना सकते हैं।
मूंग दाल इडली : अगर आप साउथ इंडियन हैं और इडली खाना आपको बहुत पसंद है तो आप यह डिश अपने नाश्ते में ज़रूर शामिल करें। बनाने में आसान इस मूंग दाल खिचड़ी में रोटी या राइस इडली की तुलना में कैलोरी की मात्रा भी काफी कम होती है। डॉ नैनी शीतलवाड़ बतातीं हैं कि, यह खाने में भी स्वादिष्ट है और आपके पेट को भी भरा रखती है।
एप्पल क्रीप(Crepes): रोज-रोज पराठा या इडली खाकर अगर आप बोर हो गये हैं तो इस हेल्दी एप्पल क्रीप को अपनी डाइट में शामिल करें। ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होने के साथ ही कई ज़रूरी पोषक तत्वों से भरपूर इस फल को डायबिटीज़ के मरीजों को ज़रूर खाना चाहिये। अगर आपको कच्चे सेब का स्वाद पसंद नहीं है तो यह डिश इस फल को खाने का स्वादिष्ट तरीका है।
चना दाल पैनकेक : चने के दाल से बनने वाली यह डिश कई ज़रूरी पोषक तत्वों से भरपूर है। चने की दाल का ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत कम होता है जिससे यह शरीर के ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करती है। साथ ही इस डिश को बनाने में ताज़ी सब्जियों और दही का प्रयोग होता है जो इसे एक लजीज हेल्दी डिश बनाते हैं। आप इसे अपने नाश्ते में ज़रूर शामिल करें।
चित्र स्रोत - Shutterstock