घर में हो कोई मरीज़ तो अपने फोन में रखें ये 5 हेल्थकेयर ऐप

ग्लूकोज़ हो या ब्लड शुगर, सबकुछ करें कंट्रोल इन मोबाइल ऐप्लीकेशन्स से

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:40 AM IST

Read this in English

अनुवादक -Sadhna Tiwari

ये बात तो आपके ध्यान में भी आयी ही होगी कि मरीज़ अस्पताल की बजाय घर पर जल्दी ठीक होते हैं। घर में मरीज़ को ज्यादा आरामदायक महसूस होता है और परिवारवालों से मिल रही सेवा और मदद उसे जल्दी ठीक होने में सहायता करती है। घर पर रहने की खुशी हेल्दी रिकवरी का एक बहुत अच्छा तरीका है। हालांकि कई बार किसी बीमारी या खास इलाज़ की स्थिति में प्रोफेशनल मदद लेना आवश्यक हो जाता है। ऐसे में ये ऐप्लीकेशन्स साबित हो सकते हैं मददगार-

1.पॉर्टी– हेल्थकेयर सर्विस प्रोवाइडर पॉर्टी मेडिकल ने घर पर रहनेवाले मरीज़ों को ध्यान में रखकर एक ऐप्लिकेशन लॉन्च किया है। पॉर्टी विश्वसनीय डॉक्टरों, नर्सिंग सेवाएं, फ़िज़ियोथेरेपी प्रोफेशनल्स, डायग्नॉस्टिक सेवाएं जैसी मदद आपके घर पर उपलब्ध करवाता है।

2.विज़िट- यह ऐप्लिकेशन ज़रूरी दवाओं को आपके घर तक पहुंचाता है। साथ ही विश्वसनीय और काब़िल डॉक्टरों से भी इस ऐप पर संपर्क किया जा सकता है और मरीज़ों की प्रायवेसी का भी पूरा ख्याल रखा जाता है। इस ऐप की सबसे बेहतरीन फीचर है Q जिसके माध्यम से आप तुरंत मैसेज कर किसी डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं।

3.डायबिटीज इन चेक- यह ऐप उन मरीज़ों के लिए काफी मददगार है जो अपने शुगर लेवल पर ध्यान देना चाहते हैं। इस ऐप्लिकेशन में बारकोड स्कैनर और मील प्लानर जैसे फ़ीचर भी शामिल किए गए हैं। साथ ही यहां ब्लड शुगर को कम करने जैसे विषयों पर डायबिटीज एज्युकेटर्स द्वारा अच्छे सुझाव और प्रतिक्रियाएं भी प्रदान की जाती है। पढ़ें -डायबिटीज मरीजों के लिए वरदान हैं ये हरी पत्तियां

4.हेकेयर- अगर आप दवाइयां समय पर लेना भूल जाते हैं तो आपको आज ही यह ऐप्लिकेशन डाउनलोड करना चाहिए। यहां आप समय पर अपनी दवाइयां और अपने बच्चे को टीके दिलाने के लिए रिमाइंडर सेट कर सकते हैं।

5.ग्लूकोज़ कम्पैनिअन- यह ऐप मरीज़ों को उनके वज़न और ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने पर मदद करता है। साथ ही यहां आप अपने ग्लूकोज़ का स्तर जांचने के लिए रिमाइंडर लगा सकते हैं।पढ़ें -इन 5 आसान एक्सरसाइज़ से ब्लड शुगर करें कंट्रोल

चित्र स्रोत -Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source