... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Read this in English
अनुवादक – Shabnam Khan
आपने अक्सर सुना होगा कि डायबिटीज़ के मरीज़ों को मेथी दाना खाने की सलाह दी जाती है। दरअसल, मेथी दाने डायबिटीज़ के मरीज़ों को तीन तरीकों से फायदा पहुंचाते हैं। आइये जाने इनके बारे में।
1) ब्लड ग्लूकोज़ लेवल कम
न्यूट्रीशन जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, मेथी दाने का हाइपोग्लिसेमिक प्रभाव घुलनशील फाइबर के कारण है, जो न सिर्फ डाइजेशन को धीमा करता है बल्कि गेस्ट्रोन्टेस्टिनल ट्रैक्ट से ग्लूकोज़ का अवशोषण भी कम करता है। मेथी दानों में ट्रागोनेलाइन (trigonelline) नाम का एक तत्व भी होता है जो इंसुलिन सेंसिटिविटी बढ़ा देता है और ब्लड ग्लूकोज लेवल कम करता है।
2) एंटीऑक्सीडेंट एक्शन बढ़ाए
मेथीदाने में पॉलिफिनोल और फ्लेवोनॉइड भी होते हैं जो एंटीऑक्सीडेंट एक्शन तेज़ करता है जिसकी वजह से कॉलेस्ट्रॉल और ट्राईग्लाइसेराइड लेवल कम होते हैं। मेथीदाने आंतों में ऐसा प्रभाव पैदा करते हैं, जिससे कि लिपिड और ग्लूकोज़ का अवशोषण कम हो जाता है। इसमें 48% फाइबर और 26% प्रोटीन होता है, इसलिए ये डायबिटीज़ के मरीज़ों के लिए आदर्श है।
3) डाइबिटीज़ के खतरे को टाले
अगर आप बॉर्डर लाइन में है यानी आपको प्रीडायबिटीज़ है तो अगर आप अपनी डायट पर ध्यान नहीं देते तो 2-3 साल में डायबिटीज़ हो सकता है। लेकिन अगर आप प्रति दिन 10 ग्राम मेथी खाते हैं तो ये 2-3 साल की इस अवधि को बढ़ा सकता है। इसके हाई अल्कालॉइड तत्व सीरम इन्सुलिन लेवल बढ़ाते हैं और एलडीएल कॉलेस्ट्रॉल कम करते हैं जिससे कि ब्लड ग्लूकोज लेवल पर कंट्रोल बना रहता है।
इस्तेमाल का तरीका
इंटरनेशनल जर्नल फॉर विटामिन एंड न्यूट्रीशन रिसर्च में ये बात सामने आई कि डायबिटीज़ के मरीज़ों के लिए मेथीदाने भीगे हुए ज्यादा फायदेमंद होते हैं। मेथीदाने के पाउडर को गर्म पानी में डालकर 8 हफ्तों तक लिया जाए तो टाइप 2 डायबिटीज़ के मरीज़ों का ब्लड ग्लूकोज़ कंट्रोल होने में मदद मिलती है। खाने में मेथीदाने शामिल करने और मेथी लड्डू सुबह खाने का भी बहुत फायदा है।
चित्र स्रोत - Shutterstock
संदर्भ: