... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:37 AM IST
Read this in English.
अनुवादक – Usman Khan
काफी थकान और तनाव के बाद अगर एक कप चाय मिल जाए तो मजा ही आ जाता है। इससे आपको ऊर्जा और आराम मिलता है। इसी तरह रोजाना एक कप ब्लैक टी यानि काली चाय पीने से दिल को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है। दरअसल आपका दिल 24/7 काम करता है, इसलिए इसे भी आराम की ज़रुरत होती है। जिस तरह एक्सरसाइज और सही खानपान से दिल को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है, उसी तरह काली चाय से भी दिल को स्वस्थ रखा जा सकता है। पढ़ें- दिल को स्वस्थ रखने के लिए रोजाना ज़रूर करें ये एक आसान काम
काली चाय ही क्यों
कई अध्ययनों के अनुसार, काली चाय में भारी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट और पोलीफेनोल होते हैं, जिससे आपको कोरोनरी हार्ट डिजीज़ के जोखिम को कम करने में मदद मिलती है। हालांकि कई विशेषज्ञों का मानना है कि चाय का शरीर पर डीहाइड्रेटिंग प्रभाव पड़ता है। अध्ययन बताते हैं कि रोजाना पर्याप्त मात्रा में (कम से कम 250 मिलीग्राम) काली चाय पीने से दिल पर एक उपचारात्मक प्रभाव पड़ता है। एक अन्य अध्ययन के अनुसार, नियमित रूप से काली चाय पीने से बैड एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को कम करने और धमनियों को स्वस्थ और स्वच्छ रखने में मदद मिलती है। कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ने से एनजाइना, दिल का दौरा और कोरोनरी डिजीज़ जैसी दिल की बीमारियों का खतरा होता है।
ऐसे बनाएं काली चाय
चित्र स्रोत - Shutterstock
संदर्भ- Gardner EJ, Ruxton CH, Leeds AR. Black tea–helpful or harmful? A review of the evidence. Eur J Clin Nutr. 2007 Jan;61(1):3-18. Epub 2006 Jul 19. Review. PubMed PMID: 16855537.
1: Davies MJ, Judd JT, Baer DJ, Clevidence BA, Paul DR, Edwards AJ, Wiseman SA,Muesing RA, Chen SC. Black tea consumption reduces total and LDL cholesterol in mildly hypercholesterolemic adults. J Nutr. 2003 Oct;133(10):3298S-3302S. PubMed PMID: 14519829.