hamburger icon
A
Read in English

हरी पत्तेदार सब्ज़ियाँ को करें डायट में शामिल और कब्ज़ से पायें राहत

क्या आप कब्ज़ से परेशान है?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:29 AM IST

Read this in English

अनुवादक: Mousumi Dutta

आजकल के व्यस्त लाइफस्टाइल की देन है बहुत सारी बीमारियाँ है, उनमें एक नाम कब्ज़ का आता है। इस बीमारी के दर्द से हर रात का चैन और हर सुबह की परेशानी लोगों की नींद उड़ा देती है। सुनने में तो ये बीमारी आम और सामान्य लगती हैं लेकिन सुबह मलत्याग करने में इसका दर्द सबको रूला देता है। लेकिन शायद आपको पता नहीं कि अपने डायट में थोड़ा-सा बदलाव आपके इस दर्द भरे बीमारी से कुछ हद तक आराम दिला सकता है। अपने डायट में एक छोटा बदलाव आपके इस कष्ट भरे जीवन को आसान मिला सकता है। हरे पत्तेदार सब्ज़ियोंको अपने डायट में ज़रूर शामिल करें।

हरे पत्तेदार सब्ज़ियों में पालक, लेटुस, मेथी और बंदगोभी में डायटरी फाइबर होता है जो नैचुरल लैक्ज़टिव का काम करता है। ये मल (stool) को नरम करके कब्ज़ से आराम दिलाता है। विभिन्न तरह के अध्ययनों से ये साबित हुआ है कि इनमें सोल्युबल और इनसोल्युबल फाइबर होता है जो हजम शक्ति को बेहतर बनाने में बहुत मदद करता है। सोल्युबल फाइबर डाजेस्टिव ट्रैक्ट से पानी को सोखकर लसदार और जिलेटीन जैसा बनाता है, साथ ही स्टूल में बैक्टिरीया को पनपने से रोकता है। इनसोल्युबल फाइबर डाइजेस्टिव ट्रैक्ट को साफ करने में सहायता करता है। ये डाजेस्टिव सिस्टेम में से कोलोन को साफ करके बॉवेल इवाक्यूएशन को नॉर्मल बनाता है। इसलिए अपने डायट में डायटरी फाइबर को शामिल करने से कुछ हद तक आप कब्ज़ के समस्या को कंट्रोल में कर सकते हैं। अगर आपको क्रॉनिक कॉन्सटिपेशन की समस्या है तो गैस्ट्रोएन्ट्रोलॉजिस्ट से तुरन्त संपर्क करें।

चित्र स्रोत: Shutterstock

संदर्भ-

• Jing Yang, Hai-Peng Wang, Li Zhou and Chun-Fang Xu. Effect of dietary fiber on constipation: A meta analysis. World J Gastroenterol. Published online 2012 December 28.