... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
अगर आपको गठिया या गाउट(gout) है तो आपको कम प्यूरीन वाला भोजन करना होगा। इसीलिए आपको एक ऐसा मील प्लान बनाना होगा जिसमें ऐसी चीज़ें कम हों जिसमें प्यूरीन की मात्रा अधिक होती है। अगर आप समझ नहीं पा रहे हैं कि क्या खाना चाहिए तो ध्यान दीजिए कोलकाता की न्यूट्रिशनिस्ट सुष्मिता दाम द्वारा बतायी गयी इस लो-प्यूरीन डायट पर।
सुबह का नाश्ता- ब्रेकफास्ट में आप ऐसी चीज़ें खाएं जिनमें फाइबर अधिक होता है और भैंस के दूध (जिसमें फैट अधिक होता है) की बजाय कम फैटवाले गाय का दूध पीएं। लो-फैट दूध के साथ एक कटोरी गेंहू या जौ का दलिया खाएं। आप 1 रोटी के साथ एक कटोरी पतली दाल भी खा सकते हैं।
देर सुबह- आप ऐसे फल खा सकते हैं जिसमें प्यूरीन कम हो। साथ ही किवी, अंगूर, संतरा या मौसमी जैसे विटामिन सी से भरपूर फल खाएं। कम प्यूरीन वाले फल कम यूरिक एसिड उत्पन्न करते हैं।
लंच- गाउट को नियंत्रित करने की दिशा में वज़न कम करना सबसे अहम काम है। क्योंकि अगर आप मोटे या ओवरवेट हैं तो आपको अधिक ख़तरा होगा। इसलिए अपने खान-पान में बदलाव करते हुए ढेर सारा हेल्दी सलाद खाएं जिसमें प्यूरीन की कम मात्रा वाली सब्ज़ियां जैसे चुकंदर, पत्तागोभी, गाजर, ककड़ी और केल (kale) आदि शामिल हों। इसके साथ एक रोटी या एक कटोरी ब्राउन राइस और एक कटोरी पतली दाल खा सकते हैं। आप एक कटोरी लो-फैट पनीर या चिकन करी खा सकते हैं। खाने के बाद छास (मठ्ठा) या बटरमिल्क पीएं।
शाम से पहले- फाइबर से भरपूर सेरेल्स के साथ एक कप ग्रीन टी पीएं। मैदे से बनी चीजें न खाएं क्योंकि मैदे में फाइबर नहीं होता कोई।
शाम का नाश्ता- कम प्यूरीन वाली सब्ज़ियों के सूप के साथ दो अखरोट यानि वालनट या 4 बादाम खाएं। क्योंकि बादाम और अखरोट में प्यूरीन कम होता है। बाज़ार में मिलनेवाले रेडिमेड जूस की बजाय घर में बने जूस या वेजिटेबल सूप पीएं।
डिनर- रात में जल्दी खाना ठीक होता है। डिनर या रात के खाने में एक कटोरी सलाद (कम प्यूरीन वाली सब्ज़ियां) के साथ एक रोटी या कटोरी ब्राउन राइस और एक कटोरी पतली दाल लें। इसी तरह लो-फैट पनीर या चिकन करी की एक कटोरी खा सकते हैं। सोने से पहले एक गिलास गाय का गर्म दूध पीएं।
Read this in English
अनुवादक -Sadhna Tiwari
चित्र स्रोत- Shutterstock