hamburger icon
A
Read in English

अल्सरेटिव कोलाइटिस से निपटने के 4 प्राकृतिक उपचार

क्‍या आप अल्सरेटिव कोलाइटिस Ulcerative colitis बीमारी से पीड़‍ित हैं?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:29 AM IST

Read this in English.

अनुवादक – Usman Khan

अल्सरेटिव कोलाइटिस (Ulcerative colitis) को कोलाइटिस भी कहते हैं। कोलाइटिस एक पेट की बीमारी है, जिसमें बड़ी आंत के अंदर सूजन आ जाती है।

कोलाइटिस होने पर रोगी के पेट में जोर जोर की ऐंठन, दस्‍त, लगातार डायरिया रहना, बुखार, वजन घटना और अनिद्रा जैसी बीमारिया हो सकती हैं। इससे पीड़‍ित लोगों को कोलोरेक्टल कैंसर (colorectal cancer) का खतरा हो सकता है। इसलिए कभी भी इस बीमारी को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और तुरंत डॉक्‍टर से संपर्क करना चाहिए। इन्‍फ्लैमटोरी बॉयल डिजीज़ (IBD) से जुड़ी समस्‍याएं काफी दर्दनाक हो सकती हैं। इतना ही नहीं अगर लक्षणों के बावजूद सही से इलाज ना कराया जाए, तो कई मामलों में सर्जरी की भी ज़रूरत पड़ सकती है। अगर आप भी इस समस्‍या से पीड़ित हैं, तो आप नीचे दिए गए चार हर्बल उपचार के जरिए काफी हद तक आराम पा सकते हैं। पढ़ें- ऐलोवेरा जूस से सिर्फ 30 दिनों में करें वज़न कम!

1) ऐलोवरा

ऐलोवरा अपने एंटी-इनफ्लेमटोरी गुणों और पाचन में सहायता पहुंचाने के लिए जाना जाता है। इसका इस्‍तेमाल पुरानी बीमारियों जैसे यूसी से प्रभावी तरीके से निपटने के लिए किया जाता है। लंदन के क्‍वीन मैरी स्‍कूल ऑफ मेडिसीन एंड डेनिस्‍ट्री के शोधकर्ताओं ने यूसी से पीड़‍ित रोगियों को चार हफ्ते तक 100 एमएल ऐलोवेरा दिया। इसके सेवन से 70 फीसदी रोगियों में सुधार के लक्षण देखे गए।

2) गेहूं की घास का रस

गैस्ट्रोइन्टेस्टनल (gastrointestinal) और अन्‍य बीमारियों के इलाज के लिए गेहूं के घास के रस का इस्‍तेमाल 30 से ज्‍यादा सालों से किया जा रहा है। साल 2002 में डॉक्‍टरों ने पाया कि गेहूं के घास का रस यूसी के लक्षणों को कम करने में प्रभावी है और गुदा से खून बहने की समस्‍या को भी कम कर सकता है। एक महीने तक रोजाना 20 एमएल रस पीने से आपको आराम मिलेगा।

3) हल्‍दी

हल्दी में एंटी-इनफ्लेमटरी गुण के साथ करक्यूमिन (Curcumin) नाम का यौगिक पाया जाता है। ये यौगिक पेट से एसिड स्राव (acid secretion) कम करने सहित पेटी की

सूजन कम करने में भी सहायक है। इतना ही नहीं ये पेट की आंतों में अल्‍सर होने से बचाता है। जापान के अध्‍ययनकर्ताओं ने अपने एक अध्‍ययन में पाया कि छह महीने तक नाश्‍ते और रात को खाने के बाद एक ग्राम हल्‍दी खाने से यूसी को रोकने में मदद मिलती है।

4) अनानास का रस

अनानस में एक तरह का एंजाइम ब्रोमलैन (bromelain) तत्‍व पाया जाता है, जो पाचन सहायता के रूप में काम करता है। इसके अलावा इसमें इन्फ्लैमटरी गुण भी होते हैं।

अध्‍ययनकर्ताओं के अनुसार, अनानास के ये तत्‍व यूसी के कारण पेट में होने वाली सूजन के खिलाफ लड़ने में कारगार हो सकते हैं। जल्‍द आराम पाने के लिए रोजाना 2 गिलास जूस पिएं।

चित्र स्रोत - Shutterstock

संदर्भ: [1] Aliment Pharmacol Ther. 2004 Mar 1;19(5):521-7. Anti-inflammatory effects of aloe vera gel in human colorectal mucosa in vitro. Langmead L(1), Makins RJ, Rampton DS.

[2] Scand J Gastroenterol. 2002 Apr;37(4):444-9. Wheat grass juice in the treatment of active distal ulcerative colitis: a randomized double-blind placebo-controlled trial. Ben-Arye E(1), Goldin E, Wengrower D, Stamper A, Kohn R, Berry E.

[3] Clin Gastroenterol Hepatol. 2006 Dec;4(12):1502-6. Epub 2006 Nov 13. Curcumin maintenance therapy for ulcerative colitis: randomized, multicenter, double-blind, placebo-controlled trial. Hanai H(1), Iida T, Takeuchi K, Watanabe F, Maruyama Y, Andoh A, Tsujikawa T, Fujiyama Y, Mitsuyama K, Sata M, Yamada M, Iwaoka Y, Kanke K, Hiraishi H, Hirayama K, Arai H, Yoshii S, Uchijima M, Nagata T, Koide Y.

[4] Hale LP, Chichlowski M, Trinh CT, Greer PK. Dietary Supplementation with Fresh Pineapple Juice Decreases Inflammation and Colonic Neoplasia in IL-10-deficient Mice with Colitis. Inflammatory bowel diseases. 2010;16(12):2012-2021. doi:10.1002/ibd.21320.