hamburger icon
A
Read in English

कान में पानी चला गया? इन 7 तरीकों से निकाले बाहर

एक करवट में सोने से कान से पानी निकलने में मदद मिलती है!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:37 AM IST

Read this in English.

अनुवादक – Usman Khan

नहाते समय अक्सर पानी की कुछ बूंदें कान में चली जाती हैं।  कानमें पानी जाने से कई बार आपको उलझन और दर्द होने लगता है। पानी के कान में लंबे समय तक रहने से इन्फेक्शन का खतरा हो सकता है। कई लोग कान से पानी निकालने के लिए बिना सोचे-समझे कई चीजों का इस्तेमाल करने लगते हैं। कान शरीर का एक नाजुक अंग होते हैं, इसलिए पानी निकालने के लिए किसी भी चीज को कान के अंदर डालने से आपको बड़ा नुकसान हो सकता है। खैर, मैं एक स्विमर हूं। कई बार मेरे कान में भी पानी चला जाता है। इसके लिए मैंने कई तरीके अपनाकर देखें हैं, जिनसे मुझे फायदा हुआ है। ये हैं वो तरीके। पढ़ें- कान के दर्द को इन 6 आसान तरीकों से करें कम

पहला तरीका

सिर को कान की तरफ झुकाकर एक पैर पर जंप करें- अगर आपके जिस कान में पानी चला गया है, उस तरफ अपना सिर झुका झुका लें और एक पैर उठाकर जंप करें। इस तरह झटके लगने से कान से पानी निकल जाता है।

दूसरा तरीका

कान का चौड़ा हिस्सा (pinna) खीचें- पानी कान के छोटी नाली में जमा हो जाता है। इसलिए कान का चौड़ा हिस्सा खींचने से पानी बाहर आ सकता है। ऐसा करने करने के लिए अपना सिर एक तरफ झुका लें और कान के इस बड़े हिस्से को बाहर की तरफ खींचें। ये हिस्सा कान के छेद से पहले वाला बड़ा वाला हिस्सा होता है।

तीसरा तरीका

सिर झुकाकर जबड़ा हिलाएं- जबड़े के हिलने से कान साफ हो जाता है। ऐसा करने के लिए अपना सिर एक तरफ झुका लें। अब अपना जबड़ा खोलें और बंद करें। इससे आपको पानी बाहर निकालने में मदद मिलेगी। जल्द राहत पाने के लिए आप कान के चौड़े हिस्से को भी साथ-साथ खींच सकते हैं।

चौथा तरीका

करवट लेकर सोएं- जब कोई उपाय काम नहीं करता है, तो ये तरीका आपकी मदद कर सकता है। आपके जिस कान में पानी चला गया है, आप उस तरफ करवट लेकर सोएं। इससे पानी नीचे की ओर आ सकता है। पढ़ें- कान में दर्द हो तो लहसुन का करें ऐसा इस्तेमाल

पांचवां तरीका

इअर बड्स या पेपर टॉवल- ये चीजें नरम होती हैं और कान के सुराग में आसानी से चली जाती हैं। कान में इअर बड्स डालने से पहले उस पर कॉटन लगा लें या पेपर टॉवल को रोल करके उसके कोने वाले हिस्से से कान साफ करें।

छठा तरीका

कुछ ना करें- ऐसा करना बेशक आपके लिए असहज हो सकता है लेकिन कई बार ये फायदेमंद होता है। इसलिए आप कुछ ना करें और इस समस्या को शरीर को हैंडल करने दें। कई बार पानी अपने आप बाहर आ जाता है।

सातवां तरीका

डॉक्टर को दिखाएं- अगर दो-तीन दिन में भी पानी कान से बाहर नहीं निकला, तो आप डॉक्टर को दिखाएं। कई बार कान में पानी रहने से इन्फेक्शन का खतरा होता है।

चित्र स्रोत - Shutterstock