दाद से बचने और फैलने से रोकने के आसान उपाय

इस लेख में बताये गए तरीकों को अपनाकर आप दाद से बच सकते हैं!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:37 AM IST

Read this in English.

अनुवादक – Usman Khan

दाद एक गंभीर समस्या है। अगर कोई व्यक्ति दाद से संक्रमित है, तो इसकी बहुत अधिक संभावना है कि ये दूसरे व्यक्ति को भी हो सकता है। इसलिए अगर कोई व्यक्ति इस समस्या से पीड़ित है, तो उसे देखभाल की बहुत ज़रुरत होती है। क्योंकि ये संक्रमण मात्र छूने से भी फ़ैल सकता है। वास्तव में ये संक्रमण त्वचा से त्वचा, कपड़ों के संपर्क में आने यहां तक कि सतह के माध्यम से भी फैल सकता है। डर्मटोलोजिस्ट डॉक्टर सेजल शाह के अनुसार, दाद के इन्फेक्शन को फैलने से रोकने के लिए कुछ ज़रूरी बातों पर अमल करना बहुत ज़रूरी है। पढ़ें- दाद खाज दूर करने के घरेलु उपाय जानें

  • अगर आपको दाद है, तो आप संक्रमण वाले हिस्से को सूखा और साफ रखें। इस हिस्से को हमेशा बैंडेज से कवर करके रखें, नहीं तो स्किन के दूसरे हिस्से में भी हो सकता है। बैंडेज चेंज करने के बाद अपने हाथों को अच्छी तरह धो लें।

  • नहाने के बाद अपने शरीर को अच्छी तरह पोंछ ले। दरअसल पैर की उंगलियों और स्तनों जैसी जगहों पर गीलापन रहने से इस तरह का संक्रमण हो सकता है।

  • ढीले और हवादार कपड़े पहनें। टाइट फिटिंग कपड़े पहनने से बचें, इससे त्वचा पर रगड़ हो सकती है, जिससे जलन पैदा हो सकती है। जितना संभव हो पॉलिएस्टर और सूती कपड़े पहनने का प्रयास करें।

  • दाद वाले हिस्से में हमेशा खुजली होती है लेकिन आप अपने हाथ इस हिस्से से दूर रखें। खुजली से स्किन के टिश्यू ब्रेक हो सकते हैं और आपकी उंगलियों के आसपास है दाद हो सकता है।

  • अगर आप एथलीट फुट से पीड़ित हैं, तो आपको तुरंत इलाज कराना चाहिए, नहीं तो संक्रमण आपके शरीर में फैल सकता है और आपको दाद हो सकता है।

  • अपना कमरा, बाथरूम, फर्श और काउंटर टेबल जैसी चीजों का साफ और सूखा रखें। अगर कोई दाद से पीड़ित व्यक्ति इन जगहों पर आता है, तो आप उस जगह को एंटी फंगल वाश और ब्लीच से धो सकते हैं। अगर आप जिम जाते हैं, तो अपने पैरों का को फंगस से बचाने के लिए सैंडल या फ्लिप फ्लॉप्स ज़रूर पहनें।

चित्र स्रोत - Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source