... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : February 27, 2017 3:50 PM IST
माइग्रेन का सिरदर्द जब शुरु होता है तो उसके साथ बेचैनी, मतली, उल्टी, रोशनी और आवाज़ से जुड़ी सेंसिटिविटी(जो कई घंटों तक बनी रहती है) आदि भी शुरु हो जाता है। तो अगर आप इस समस्या से राहत पाने और बार-बार दर्द होने से बचने के तरीके तलाश रहे हैं। तो आपकी डायट में बदलाव करने से आपको मदद हो सकती है। इसीलिए दिल्ली से डायटिशन डॉ. अनिता गुप्ता दे रही हैं कुछ टिप्स जिन्हें आप अपना सकते हैं।
पालक खाएं- जी हां बचपन में आप जिस कार्टून कैरेक्टर पोपाई की पालक खाने की हरकतों को मज़े के साथ देखते थे। दरअसल पालक से शक्ति तो मिलती ही है। इसमें फॉलिक एसिड और विटामिन बी भी मिलते हैं, इसलिए पालक ज़रूर खाएं। जर्नल हेडेक में छपी एक स्टडी के अनुसार वे लोग जो फॉलिक एसिड और विटामिन बी अधिक लेते हैं उनमें माइग्रेन के लक्षण मानी जानेवाली समस्याओं से थोड़ी राहत मिलती दिखायी दी। इसीलिए उबालकर, सब्ज़ी के रुप में या ताज़े सलाद के रुप में पालक खाएं। इसी तरह विटामिन बी के लिए आप मशरूम और अंडें भी खा सकती हैं।
स्टील कट ओट्स खाएं- ब्लड शुगर कम होने पर न केवल माइग्रेन के मरीज़ों की तकलीफें बढ़ सकती हैं, बल्कि साथ ही इससे माइग्रेन का सिरदर्द बढ़ सकता है। इसलिए ऐसी चीज़ें खाएं जिनमें ग्लिसमिक की मात्रा कम हो। आप स्टील कट ओट्स या ओट्स ब्रैन खा सकते हैं। इससे खून में शुगर लेवल स्थिर रहेगा।
काजू-बादाम ज़्यादा खाएं- जर्नल सेफलॉजिया (Cephalagia) में छपी एक स्टडी के अनुसार मैग्नेशियम की मदद से आपको माइग्रेन से जुड़ी समस्याओं से राहत मिलती है। काजू-बादाम और कद्दू के बीज या पम्परिन सीड्स जैसी चीज़ों में मैग्नेशियम अधिक होता है इसीलिए इन्हें अधिक मात्रा में खाएं।
मैकरल और साल्मन मछली खाएं- जर्नल हेडेक में ही छपी एक और स्टडी के अनुसार ओमेगा-3 फैटी एसिड्स से भरपूर और ओमेगा-3 फैटी एसिड्स की कमीवाली डायट से माइग्रेन सिरदर्द की समस्या कम होती है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए आप ओमेगा-3 फैटी एसिड्स मैकरल और साल्मन मछली खा सकते हैं।
पानी पीएं- पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से हमारी बहुत-सी शारीरिक समस्याओं से राहत मिलती है। इसलिए बार-बार होनेवाले माइग्रेन सिरदर्द से राहत के लिए ढेर सारा पानी पीएं। आप तरबूज़, ककड़ी, नाशपाती और सेब जैसे फल भी खाएं जिनमें पानी की मात्रा अधिक होती है।
Read this in English.
अनुवादक-Sadhna Tiwari
चित्रस्रोत- Shutterstock.
संदर्भ- [1] Menon S, Lea RA, Ingle S, Sutherland M, Wee S, Haupt LM, Palmer M, Griffiths LR. Effects of dietary folate intake on migraine disability and frequency. Headache. 2015 Feb;55(2):301-9. doi: 10.1111/head.12490. PubMed PMID: 25598270.
[2] : Peikert A, Wilimzig C, Köhne-Volland R. Prophylaxis of migraine with oral magnesium: results from a prospective, multi-center, placebo-controlled and double-blind randomized study. Cephalalgia. 1996 Jun;16(4):257-63. PubMed PMID: 8792038.
[3] Martin VT, Vij B. Diet and Headache: Part 2. Headache. 2016
Oct;56(9):1553-1562. doi: 10.1111/head.12952. PubMed PMID: 27699772.